सूरत : एसजीसीसीआई में नई टीम ने संभाला कार्यभार, अशोक जीरावाला बने अध्यक्ष

भव्य उद्घाटन समारोह के बाद वर्ष 2025-26 की टीम ने नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

सूरत : एसजीसीसीआई में नई टीम ने संभाला कार्यभार, अशोक जीरावाला बने अध्यक्ष

सूरत। द सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) के वर्ष 2026-27 के लिए निर्वाचित नए पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है।

86वें भव्य उद्घाटन समारोह के बाद आयोजित कार्यभार हस्तांतरण कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 के पदाधिकारियों ने नई टीम को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपीं।

कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष श्री निखिल मद्रासी ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष अशोक जीरावाला को कार्यभार सौंपते हुए उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद अध्यक्ष अशोक जीरावाला ने वर्ष 2026-27 के उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित रविराज देसाई का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यभार हस्तांतरण समारोह के दौरान विजय मेवावाला ने पूर्व अध्यक्ष का दायित्व निखिल मद्रासी को सौंपा। वहीं, बिजल जरीवाला ने ऑनरेरी मंत्री का कार्यभार परेश लाठिया को प्रदान किया। सीए मितेश मोदी ने ऑनरेरी ट्रेज़रर का दायित्व अतुल पटेल को सौंपा।

इसी क्रम में किरण ठुम्मर ने ऑल एग्जीबिशन चेयरमैन का कार्यभार मनीष कपाड़िया को सौंपा। महिला विंग में भी नेतृत्व परिवर्तन हुआ, जहां श्रीमती मयूरी मेवावाला ने लेडीज़ विंग चेयरपर्सन का दायित्व श्रीमती अल्पा मद्रासी को हस्तांतरित किया।

इस अवसर पर चैंबर के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नई टीम के नेतृत्व में दक्षिण गुजरात के उद्योग, व्यापार और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया।

Tags: Surat SGCCI