सूरत : आगामी 5 दिनों तक हवाओं के चलने से बढ़ेगी ठंड

सूरत : आगामी 5 दिनों तक हवाओं के चलने से बढ़ेगी ठंड

शहर के दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट, पारा 2 से 3 डिग्री गिरने का अनुमान

हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी शुरू होने के साथ ही उत्तरी बर्फीली हवाएं तेज हो गई हैं। जिससे शहर में आने वाले दिनों में भीषण ठंड का असर देखने को मिलेगा। अगले 5 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। शनिवार की देर शाम से ही सर्द हवाएं चलने लगीं। जिससे पारा गिरने से तेज ठंड पड़ने की संभावना है। शहर में गत रोज पूर्व सामान्य बारिश का अनुमान था, लेकिन  पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम कमजोर होने के कारण केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहे। बारिश नहीं हुई। जैसे ही यह स्सिटम दूर होगा तो तेज ठंड का दौर शुरु हो जाएगा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम 18.9 डिग्री रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री. तथा न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 37 फीसदी और हवा का दबाव 1013.9 रहा।  हवा उत्तर से 8 किमी की रफ्तार से चल रही थी। कल के मुकाबले अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान में  डिग्री की गिरावट हुई। आगामी दिनों में तापमान का पारा 14 डिग्री से नीचे आने की संभावना है, जिससे आगामी दिनों में तेज ठंड का सामना शहरवासियों को करना पड़ेगा। 
Tags: