सूरत : शहर के अलग-अलग जगहों पर तीन युवकों की सडक़ हादसे में मौत

सूरत के सचिन, वराछा और मगदल्ला की घटना

शहर में दिनोंदिन सडक़ हादसे बढ़ते जा रहे है। तीन सडक़ हादसों में सचिन में बस चालक की टक्कर में  घायल हुआ युवक तथा ओएनजीसी पुल के पास कार की चपेट में आने से और  वराछा में  युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने से युवक की मौत हो गई।
नई सिविल से मिली जानकारी के अनुसार गत रात मगदल्ला गांव निवासी 32 वर्षीय उमेश बीजू यादव अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। उसी समय ओएनजीसी पुल के पास कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें घायल होने पर निजी अस्पताल के बाद नई सिविल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान गतरोज सुबह उसकी मौत हो गई। वह झारखंड  मूल निवासी था। उसके दो बच्चे हैं। वह दीवार पर वॉलपेपर का काम करता था। उमरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं दूसरी घटना में सचिन के उन पाटिया रोड जलकृपा सोसायटी निवासी 40 वर्षीय रामबरन शिवमोहन निषाद गत 21 को सुबह सचिन जीआईडीसी नाका निकट नवजीवन होटल के पा से जा रहा थ, तभी बस चालक ने चपेट में ले लिया। उसे घायलावस्था में नई सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां उपचार दौरान गतरोज उसकी मौत हो गई।  वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाला था। उसके 3 बच्चे हैं। वह ठेले पर केले बेचता था।
तीसरी घटना में वराछा के रेशमभवन निवासी 35 वर्षीय देवाशी नानाभाई भुवा को 10 तारीख की सुबह वराछा में रेशमभवन के पास एक लग्जरी बस पार्किंग के खुले मैदान में अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार दौरान उनकी मौत हो गई। वह बस की सफाई का काम करता था। वराछा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags: