सूरत : आईटी पोर्टल की खामियों को लेकर सीए एसोसिएशन की नई पहल

सूरत : आईटी पोर्टल की खामियों को लेकर सीए एसोसिएशन की नई पहल

पोर्टल समस्या का स्क्रीन शॉर्ट लेकर ट्विटर पर अपलोड करने का अभियान

इन्कम टेक्स पोर्टल पर रिटर्न भरने सहित कई समस्याओं का सामना करदाताओं के साथ-साथ सीए और टेक्स कन्सल्टन्टों को करना पड़ रहा है। इस समस्या के निवारण के लिए सूरत चार्टड एकाउन्ट एसोसिएशन द्वारा नया प्रयोग शुरू किया गया है। इसमें पोर्टल पर सभी समस्याओं का एक के बाद एक स्क्रीन शॉर्ट लेकर इन्कम टेक्स के ट्वीटर पर उसे अपलोड किया जा रहा है।
इसके पीछे का कारण यह है कि पोर्टल की समस्या का निवारण के लिए कई बार लिखित और मौखिक मांग की गई। फिर भी समस्या से निजात नहीं मिली है। इसके कारण सूरत के सीए द्वारा ट्वीटर के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। कई समस्या अभी भी यथावत है इसके सबूत सहित जानकारी इन्कम टेक्स विभाग के साथ-साथ केंद्र सरकार को मिल रही है। इस तरह का अभियान पूरे देश में पहली बार सूरत से शुरू किया गया है। क्योंकि कई बार ट्वीट किया जाता है, लेकिन एक दो सीए द्वारा ही किया जाता है। 
100 से ज्यादा शिकायतें अभी तक ट्विट की
सूरत चार्टड एकाउन्ट एसोसिएशन द्वारा शुरू किए गए अभियान में अभी तक सबूत सहित 100 से ज्यादा शिकायतें मिली है। सभी शिकायतों में किस प्रकार की समस्या का सामना पोर्टल पर हो रहा है इसका स्क्रीन शॉर्ट भी अपलोड किए जा रहे  है। जिसके कारण रिटर्न भरते समय पोर्टल पर किस तरह की समस्या का सामना करदाता और सीए को करना पड़ता है इसकी भी जानकारी मिले इस हेतु से अभियान शुरू किया है। हररोज नई समस्या का भी पोर्टल पर सामना कर रहे सीए ट्वीट करके सरकार तक उसे पहुंचा रहे है।
 
Tags: