गुजरात : केशोद में किशोरियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

गुजरात : केशोद में किशोरियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

131 लड़कियों को जूडो, लाठी दाव, चुन्नी दाव की 8 दिन का प्रशिक्षण दिया गया

जिला महिला एवं बाल अधिकारी और जिला खनिज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्व-रक्षण प्रशिक्षण का आयोजन जूनागढ़ जिला के  खनन से प्रभावित विभिन्न तालुकों के ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया है। जिसमें जूनागढ़ तालुका के केशोद के अल्ट्रा स्कूल में 8 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें किशोरियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इसमें जूडो, लाठी दाव, नंचक दाव, चुन्नी दाव और आत्मरक्षा के माध्यम से स्वयं को कैसे सुरक्षित रखा जाए, इस पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण में 131 किशोरों ने भाग लिया। साथ ही सभी भाग लेने वाले किशोरियों  को आत्मरक्षा किट और आईईसी वितरण तथा पौष्टिक नाश्ता दिया गया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन महिला शक्ति केंद्र की टीम ने किया था।
Tags: