सूरत सहित 8 महानगरपालिकाओं में रात्रि कर्फ्यू रहेगा , अन्य क्षेत्रों से नियंत्रण हटे

सूरत सहित 8 महानगरपालिकाओं में रात्रि कर्फ्यू रहेगा , अन्य क्षेत्रों से नियंत्रण हटे

गुजरात सरकार ने ८ महानगरों में रात्रि कर्फ्यु जारी रखा है जबकी राज्य के अन्य क्षेत्रों प्रतिबंधित नियंत्रणों को हटाने का निर्णय लिया है

रात 1 बजे से तडके 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा,  रात 12 बजे तक रेस्टॉरेन्ट खुली रहेगी
कोरोना संक्रमण कि स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पुनःसमिक्षा और गहन विचार विमर्स के बाद राज्य सरकार ने 8 महानगरपालिकाओं मे रात्रि कर्फ्यू  रात 1 बजे से सूबह 5 बजे तक जारी रखा है। 8 महानगरों के अलवा राज्य में रात्रि कर्फ्यु तथा प्रतिबंधित नियंत्रणों को हटा लिया है। गुजरात में कोरोना के मामलों में कमी आई है।  दूसरी ओर, नए ओमाइक्रोन वेरिएंट ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। भारत सरकार ने यह भी आदेश दिया है कि विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए हवाई अड्डों पर आरटी-पीसीआर परीक्षण किए जाएं।सरकार इस तरह के खतरनाक संस्करण पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबंध कड़े कर रही है। उधर, ग्राम पंचायत चुनाव और वाइब्रेंट समिट 2022 की लगातार तैयारियों के बीच सरकार ने 8 महानगरों में रात्रि का चार घंटे  कर्फ्यु जारी रखा है जबकी 8 महानगरो के अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों में कर्फ्यू तथा नियंत्रणों को हटा लिया है। 
राज्य में सूरत सहित अहमदाबाद, बडौदा, राजकोट, भावनगर, जामनगर, जुनागढ और गांधीनगर महानगरों में राज्य सरकार ने रात्रि कर्फ्यू को हटाने के बदले जारी रखा है। रात 1 बजे से सूबह 5 बजे तक महानगरों में रात्रि कर्फ्यु जारी रहेगी। इस दौरान आवश्यक चीजवस्तूओं की आवाजाही जारी रहेगी। रात्रि कर्फ्यु 1-12-2021 से 10-12-2021 तक महानगरों में जारी रहेगी। इसके अलावा महानगरों में दुकाने रात 12 बजे तक कोरोना गाईडलाईन और एसओपी के साथ खुले रहेगे। सिनेमा होल 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले रहेगे। जीम 75 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले रहेगे। गार्डन रात 10 बजे तक गाईडलाईन के अनुसार खुले रहेगे। इस समय के दौरान खुली जगह में 400 की क्षमता के अनुसार शादी के लिए डिजिटल गुजरात पोर्टस से मंजुरी मिलेगी। कक्षा 9 से पीजी तक की ट्युशन क्लासीस कोचिंग क्लासीस एसओपी के अनुसार जारी रहेगी। 
Tags: Surat