सूरत : तीन दिन में 12 जोखमी देशों से सूरत पहुंचे 41 यात्री, सभी को क्वारेंटाइन किया गया

सूरत : तीन दिन में 12 जोखमी देशों से सूरत पहुंचे 41 यात्री, सभी को क्वारेंटाइन किया गया

केंद्र और राज्य सरकार ने दिखायी सतर्कता

शहर में पिछले तीन दिनों में विदेश से 41 यात्री शहर पहुंचे। इन सभी को क्वारंटाइन किया गया है। दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले और दुनिया में तहलका मचाने वाले कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने दुनिया में डर का माहौल पैदा कर दिया है। केंद्र और राज्य सरकारों ने सतर्कता दिखाना शुरू कर दिया है। और नई गाइडलाइन के मुताबिक ये वेरिएंट जहां से फैला है उस दक्षिण अफ्रीका सहित बारह देशों को अति जोखिम वाले देशों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
विदेश से आने वाले सभी यात्रियों के लिए 7 दिनों के लिए क्वारंटीन शुरू कर दिया गया है। जबकि 12 जोखीम भरे देशों के लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है। हालांकि 7 दिनों के बाद उनका फिर से टेस्ट किया जाएगा। और यदि यह नेगेटिव आता है तो निर्णय लक्षणों के आधार पर होगा। पिछले तीन दिनों में इन 12 जोखीम भरे विदेशी देशों के 41 यात्रियों को शहर में क्वारंटाइन किया गया है। सूरत महानगरपालिका के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप उमरीगर ने कहा कि अगर इन 12 जोखीम  वाले  देशों के लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आता है तो उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा और उनकी जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी।
जो लोग वर्तमान में नेगेटिव रिपोर्ट के साथ क्वारंटाइन में हैं, उनका 7 दिनों के बाद पुन: टेस्ट किया जाएगा। और फिर लक्षणों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। मनपा आयुक्त बंचानिधि पाणि ने कहा कि शारजाह से उड़ान भरने वाले यात्रियों में से भी रेन्डम  5 प्रतिशत लोगों का टेस्टिंग किया जाएगा।
 शारजाह 12 जोखमी देशों की सूची में नहीं है, इसमें भी रैंडम टेस्टिंग की जाएगी। पिछले तीन दिनों में 12 जोखमी देशों से कुल 41 यात्री सूरत आए हैं। जिन्हें फिलहाल क्वारंटाइन किया गया है। सूरत के जिला कलेक्टर आयुष ओक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के बाद सूरत जिले में विदेश से आए चार लोगों के सैंपल जांच के लिए पुणे लैब भेजे गए हैं।
इनमें चोर्यासी तालुका के एकलेरा गांव के एक व्यक्ति और कामरेज तालुका के खानपुर गांव के तीन व्यक्ति शामिल हैं। पूरे भारत से पुणे आने वाले सैंपलों की जांच वहां की जाती है। पता चला है कि चोर्यासी तालुका के एकलारा गांव का एक मूल निवासी तीन दिन पहले यूके से आया था। जबकि कामरेज के तीन लोग भी वहां से आने की जानकारी मिली है।
Tags: