सूरत : अब जीएसटीआर-1 रिटर्न भरते समय सभी जानकारी पोर्टल पर मिल जाएगी

सूरत : अब जीएसटीआर-1 रिटर्न भरते समय सभी जानकारी पोर्टल पर मिल जाएगी

व्यापारी ने रिटर्न में उल्लेख नहीं किया होगा वह बिल भी दिखायी देगा

जीएसटीआर-1 भरते समय व्यापारियों को रिटर्न भरने में आसानी रहे इसलिए पोर्टल पर सभी जानकारी उपलब्ध करने की सुविधा शुरू की गई है। जिसके कारण रिटर्न भरने में गलती किए बिना व्यापारी पूरी जानकारी के साथ रिटर्न भर सकेगा।व्यापारी द्वारा हर माह किए जाने वाली खरीदी और बिक्री की जानकारी दूसरे माह की 10 तारीख तक जीएसटी रिटर्न में भरनी होती है। जिसे जीएसटीआर-1 के तौरपर पहचाना जाता है। अभी तक रिटर्न भरते समय व्यापारी जिस जानकारी को दर्शाता था वही जानकारी रिटर्न भरने के बाद व्यापारियों को दिखायी देती थी। 
अब से रिटर्न भरने के बाद व्यापारी ने इसमें कोई गलती की हो या माह दौरान किसी खरीदी और बिक्री का उल्लेख नहीं किया गया होगा तो भी पोर्टल पर आसानी से व्यापारियों को दिखायी देने की सुविधा शुरू की गई है। हालांकि जीएसटी लागू करने के चार साल बाद व्यापारियों के सरलता के लिए यह सुविधा शुरू तो की गई है, लेकिन इसके बाद इस जानकारी से व्यापारियों को नोटिस भी मिलने की संभावना है। क्योंकि व्यापारी द्वारा भरे गए जीएसटीआर-1 की जानकारी के आधार पर कोई जानकारी दर्शायी नहीं गई हो तो किस वजह से दर्शायी नहीं गई इसका खुलासा भी विभाग द्वारा पूछा जा सकता है।
गौरतलब है कि व्यापारी द्वारा किसी भी माल की खरीदी की जाए या बिक्री की जाए तो इसके लिए जीएसटी पोर्टल पर ईवे बिल बनाया जाता है। जिससे पोर्टल पर भरे जाने वाले जीएसटीआर-1 के साथ ईवे बिल को जोड़ा जाने से कई जानकारी दी नहीं गई। इसकी जानकारी सरलता से मिले ऐसी सुविधा मुहैया की गई है।
Tags: