सूरत : भाई ने सास की सेवा के लिए भेजी किशोरी से दुष्कर्म, किशोरी हुई गर्भवती

सूरत : भाई ने सास की सेवा के लिए भेजी किशोरी से दुष्कर्म, किशोरी हुई गर्भवती

राजस्थान में कैद किशोरी ने पिता को फोन करने पर पूरा मामला सामने आया

सूरत सिविल अस्पताल में सोमवार को पेट में दर्द की शिकायत के साथ आयी सिंगणपोर इलाके की 12 वर्षीय किशोरी गर्भवती होने की हकीकत सामने आयी है। उसके भाई ने ही उसे राजस्थान में बेची होने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप पिता ने लगाया है।
सोमवार सुबह सिविल में पहुूंची मासूम किशोरी ने डॉक्टर उमेश चौधरी समक्ष आपबीती कहने पर और प्राथमिक जांच में गर्भवती होने की बात सामने आने पर पुलिस को सूचित किया गया। डॉ. चौधरी समक्ष पीडि़त किशोरी के पिता ने कहा कि पीडि़ता को तीन भाई और एक बहन है। वे चार माह पहले वतन बिहार गए थे। तब पीडि़ता के भाई-भाभी के पास छोडक़र गए थे। इसके बाद डेढ़ माह पहले वापस लौटने पर पुत्री घर पर नहीं दिखायी देने पर उन्होंने पुत्र और बहू को पूछा। उनको द्वारा कोई संतोषकारक जवाब नहीं मिला था। पीडि़ता आंटा लेने के लिए जाने के बाद वापस नहीं लौटने की बात कहीं थी।
इस बीच दिवाली के दिन पीडि़ता ने पिता को फोन करके वह राजस्थान, बांसवाडा में दयनीय हालत में होने की बात कहीं। इसके बाद चार-पांच दिन पहले पिता उसे घर लेकर आया था। एक-दो दिनों से उसे पेट दर्द की तकलीफ हो रही थी। जिससे उसे सिविल में लेकर आए थे। जहां पीडि़ता गर्भवती होने की बात सामने आयी। पुत्री को उसके सगे भाई ने 15 हजार में बेचने का आरोप पिता ने लगाया।
हालांकि पुलिस ने कहा कि किशोरी को बेचा नहीं गया था, बल्कि उधार लिए रूपये के बदले में सगे भाई ने अपने सास-ससुर की सेवा में भेजी थी। उस समय भाई के चचेरे ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। सिंगणपोर पीआई आर.सी. वसावा ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने जीरो नंबर से मामला दर्ज किया है। घटना राजस्थान की होने से शिकायत दर्ज कर राजस्थान ट्रांसफर की जाएगी।
Tags: