सूरत : एसटी बसों में यात्रियों तादाद बढ़ी, रोजाना आय 8.25 करोड़ के पार

सूरत : एसटी बसों में यात्रियों तादाद बढ़ी, रोजाना आय 8.25 करोड़ के पार

तीन दिन पहले सबसे ज्यादा आय 16 लाख से ज्यादा यात्रियों के साथ 9.14 करोड़ की हुई

दिवाली त्योहार में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए एसटी निगम ने अतिरिक्त बसें दौड़ायी। अभी भी यात्रियों की भीड़ होने से राज्य एसटी निगम को रोजाना 8.25 करोड़ से ज्यादा की आय हो रही है। तीन दिन पहले सबसे ज्यादा आय 16 लाख से ज्यादा यात्रियों के साथ 9.14 करोड़ की हुई थी। प्राइवेट लक्जरी बसों में ज्यादा किराया चुकाकर वतन गए श्रमिक वापस लौटते समय एसटी बसों का उपयोग कर रहे है। दिवाली के बाद भी अभी रिटर्न ट्रैफिक के अलावा नया ट्रैफिक मिल रहा है। इसके कारण एसटी निगम की आव लगातार बढ़ रही है।
बसों में यात्रियों की भीड़ के कारण 6 नबंबर को निगम को रोजाना आय 6.60 करोड़ को पार करके पांच दिनों में 10 को 8.25 करोड़ तक पहुंच गई। निगम के कुल 16 विभाग है और रोजाना 15 से 17 लाख यात्री लाभ ले रहे है। हीरा उद्योग का वेकेशन 25 तक है और स्कूल-कॉलेज 21 को शुरू होने वाले है, ऐसे में लोग अभी भी घुमने के मुड़ में है। इसी कारण से एसटी बस का उपयोग दिवाली बाद भी ज्यादा किया जा रहा है। अगले 23 तक एसटी को यात्रियों की ट्रैफिक मिलने की संभावना है।
एसटी निगम की आय की बात करें तो 6 नवंबर को 5561 बसें ऑपरेट की गई। जिसमें 12.48 यात्रियों की यात्रा की। जिससे निगम को 6.60 करोड़ की आय हुई। 5 को 5934 बसें ऑपरेट की गई। जिसमें 15.10 लाख यात्रियों ने यात्रा की और इससे निगम को 7.80 करोड़ की कमाई हुई। 8 नवंबर को 6187 बसें ऑपरेट की गई, जिसमें 16.14 लाख यात्री सवार हुए और 9.24 करोड़ की आय हुई। 9 नवंबर को 6284 बसें ऑपरेट की गई, जिसमें 16.08 लाख यात्रियों ने यात्रा की और इससे निगम को 8.69 करोड़ की आय हुई।
Tags: