
सूरत : 1 नवंबर से शारजाह सूरत फ्लाईट के समय में बदलाव
By Loktej
On
सूरत शारजहा फ्लाईट के समय में बदलाव किया है जिससे यात्रियों को अनावश्यक हॉटल खर्च से राहत मिलेगी
सूरत में रात 0.25 को आगमन होगा और तडके 5.15 बजे फ्लाईट शारजाह के लिए रवाना होगी
सूरत एयर इंडिया एक्सप्रेस शारजाह सूरत शारजाह की फ्लाइट रिशेड्यूल कि गयी है जो अब सूरत से सुबह 5.15 बजे निकलेगी। शाहजहा से सूरत आनेवाली फ्लाईट रात 0.25 बजे लेन्ड होती थी और एक घंटे के बाद सूरत से शारजहा के लिए रवाना होती थी। अब 1 नवंबर से सप्ताह में दो दिन शारजहा सूरत फ्लाईट रात 0.25 बजे आयेगी और तडते 5.15 बजे सूरत से शारजहा के लिए रवाना होगी। वी वर्क फॉर वर्किंग एयरपोर्ट ग्रुप ऑफ पैसेंजर्स ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों से लगातार समय बदलने के लिए कहा गया था। सूरत से आधी रात को यहां से निकलकर डेढ घँटे बाद यानी आधी रात को ही शारजाह पहुंचने से यात्रियों का होटल और अन्य खर्च बढ़ जाता था। इसलिए समूह ने सूरत एयर इंडिया के अधिकारी से चर्चा की। यात्री की जरूरत को देखते हुए सूरत एयर इंडिया एक्सप्रेस की टीम ने अपने वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ विचार-विमर्श के बाद तत्काल निर्णय लिया गया है। वी वोन्ट वर्किंग एयरपोर्ट के संजय जैन ने कहा कि सूरत शारजहां फ्लाईट का समय बदलने से यात्रियों को हॉटल के अनावश्यक खर्च से राहत मिलेगी।
Tags: