सूरत : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले को मध्यप्रदेश से हिरासत में लिया गया

सूरत : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले को मध्यप्रदेश से हिरासत में लिया गया

पुलिस केस होने की जानकारी मिलने पर मध्यप्रदेश भाग निकला था आरोपी, टेक्निकल सर्वेलांस के आधार पर पकड़ा गया

शहर के पांडेसरा इलाके में रहने वाली कक्षा 11में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश से पकड़ लिया था। इसके पहले छात्रा को पेट में दर्द होने की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसके पेट में 6 महीने का गर्भ होने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस ने बच्ची का काउन्सेलिंग कर उससे इसके बारे में अधिक जानकारी हासिल की। जिसमें पता चला की छात्रा के साथ यह सब कुछ उसके नजदीक में ही रहने वाले और होटल चलाने वाले 24 वर्षीय विनोद केशरवानी ने ही किया था। 
16 वर्षीय छात्रा जब ट्यूशन जाती थी, तब युवक ने उसे मीठी मीठी बातों में फंसा कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। अपने प्रेम पाश में बांध कर विनोद ने उसे बड़े बड़े सपने बताए थे और इसके बाद पांडेसरा की एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पूरे मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोकसो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। हालांकि आरोपी को खुद के ऊपर हुये केस की जानकारी मिल गई थी, जिसके चलते वह भाग निकला था। 
हालांकि पुलिस ने टेक्निकल सर्वेलांस और ह्यूमन इंटेलीजन्स की सहायता से आरोपी को मध्यप्रदेश के जबलपुर से हिरासत में लिया था। हालांकि इन सबके बाद भी छात्रा के माता-पिता के लिए सबसे बड़ी समस्या यह है की उनकी बेटी के पेट में पल रहे 6 महीने के संतान का आखिर क्या किया जाये? इस बारे में कोर्ट द्वारा योग्य कानूनी कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है।
Tags: