सूरत : अमरोली में पुराने झगड़े की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला

घायल व्यक्ति ने अस्पताल ले जाने के दौरान हमलावरों के बारे में बयान दिया।

शहर के अमरोली क्षेत्र में पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से वार करने की घटना प्रकाश में आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरोली से सिंगणपुर जा रहे दो मित्रों को रोककर एक पर चाकू से कई वार कर फरार हो जाने की घटना की अमरोली पुलिस कर रही है। पता चला है कि पुराने झगड़े की रंजिश को रफा-दफा करने के इरादे से रत्नकलाकार राजा पर हमला किया गया था। एक निजी अस्पताल में आठ घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद होश में आए राजा ने हमलावरों की पहचान कर ली और पुलिस ने माल्या बंधुओं की तलाश शुरू कर दी है।
घायल के चचेरेभाई मनोज नदनराज  ने कहा कि हमला कोसाड के करीब चार भुजा सर्कल के पास हुआ। भाई राज घनश्याम बंसु (उम्र-34 निवासी- सिंगणपुर अगियारी छापरी) डायमंड कंपनी में रत्नकलाकार  का काम करता है। अमरोली आवास में हुए झगड़े की रंजिश में हमला किया गया था। भाई राजा अपने दोस्त राजू के साथ घर जा रहा था। तभी चारभुजा के पास, मोंटू और उत्तम मालिया ने रास्ते पर रोककर राजा को मारने के लिए पेट में तीन वार मारने के बाद पैरों में दो वार किया था। इतना ही नहीं, बल्कि उसका दोस्त राजू जान बचाकर भागा तो उसके पीछे दौड़े और उस पर भी वार  करने की कोशिश की।
घायल के दोस्त लालू  ने कहा कि मुझे राजू का फोन आया, हम पर हमला हुआ है। राजा लहूलुहान है। 108 की सूचना दी है। बस इतना सुनते ही मैं दौड़ पड़ा। राजा ने 108 में वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए हमलावरों की पहचान बताया था।  माल्या बंधुओं ने उसकी हत्या करने की नीयत से हमला किया। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने 8 घंटे के ऑपरेशन के बाद राजा की जान बचाने में कामयाबी हासिल की। पैर का ऑपरेशन भी आज दो घंटे तक चला।अमरोली पुलिस ने राजा पर हुए हमले की शिकायत दर्ज कर जांच कर रही है।
Tags: