सूरत : पांडेसरा में एक बंद मकान में श्रमिक का शव मिला

शिव मंगल शराब और गांजा का आदी था

सूरत के पांडेसरा इलाके के प्रेमनगर में एक बंद मकान में श्रमिक का शव मिला। चूहों द्वारा काटा गया शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक  मिल में काम करता था और किराए के कमरे में रहता था। तीन दिन से घर में बंद शिव मंगल राम मनोहर की मौत के कारणों का पता लगाने शव को पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
रूम पार्टनर सुनील सरोज ने बताया कि घटना के तीन दिनों से मैं बाहर गांव था। आज सुबह घर पर आने के बाद दरवाजा खोला तो दोस्त शिव मंगल के शरीर पर चूहे दौड़ रहे थे। जिसे देखकर मैं स्तब्ध रह गया। शोरगुल करने पर  लोग जमा हो गए थे। जांच में पता चला कि शिव मंगल की मौत हो गई है। शिव मंगल शराब और गांजा का आदी था।
शिव मंगल के शरीर पर चूहे के काटने के निशान मिले हैं। पांडेसरा पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
Tags: