
सूरत में हजीरा के दामका गांव में माँ -बेटे के बीच झगडे में हुई हत्या
By Loktej
On
सूरत के हजीरा रोड पर दामका गांव में मां और बेटे के बीच झगडा हुआ तो दुसरे दिन मां की घर से हत्या की हुई लाश पायी जाने पर पुलिस ने जांच शुरू की।
घर का काम करने के दौरान 51 साल की महिला के पेट में छुरा घोंपा
सूरत के तटीय क्षेत्र हजीरा के दामका गांव में एक महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वृद्ध महिला को रात के दौरान पेट में घाव मारकर हत्या की गयी होने की जानकारी मिली है। हत्या का कारण मां-बेटे का झगड़ा होने की भी आशंका है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान गीताबेन जोशी के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 51 साल है। गीताबेन का एक बेटा है और वह अनुष्ठान कर्मकांड करके परिवार को आर्थिक रूप से मदद करता था। मंगलवार की सुबह घर में गीताबेन का शव मिलने की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी।
पीड़िता गीता बेन घर काम कर रही थी। उसका बेटे से विवाद हो गया था। हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन पेट के घाव ने गीताबेन की जान ले ली। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।
Tags: