सूरत : चार दिन पहले नौकरी पर लगी नौकरानियों ने साफ किए 16 लाख के गहने

सूरत : चार दिन पहले नौकरी पर लगी नौकरानियों ने साफ किए 16 लाख के गहने

बिना प्रमाणपत्र लिए लोगों को नौकरी पर रखना पड़ता है महंगा

पिछले काफी समय से शहर में चोरी की घटनाओं में काफी इजाफा हो रहा है। चोरी की कई घटनाओं में तो घर में काम करने वाले सदस्य ही जिम्मेदार होने की बात भी सामने आई है। लोग अपने घरों में नौकरानी रख तो लेते है पर उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी हासिल नहीं करते है। कई मामलों में घर में काम करने वाले नौकर या नौकरानी ही घर में हुई दोषी पाये गए है। ऐसे में ऐसा ही एक और केस सूरत से सामने आया है, जिसमें सूरत के न्यू सीटिलाइट इलाके में वसंत विहार सोसाइटी में रहने वाले कारखाने के मालिक के घर पर दो नौकरानी ने मिलकर लूट मचाई थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, एक महीने पहले ही वसंत विहार में रहने वाले कारखानेदार संजयभाई जरीवाला ने पुलिस में 1.78 लाख कैश और 16.22 लाख के गहने मिलाकर कुल 18 लाख की चोरी हुई होने की शिकायत लिखवाई थी। जिसके अनुसार पुलिस द्वारा कार्यवाही शुरू कर दी गई है। संजयभाई ने बताया कि एक महीने पहले उनकी नौकरानी काम छोडकर चली गई थी। जिसके चलते वह नौकरनी की तलाश में थे। इसी बीच 22 तारीख को काजल और पिंकी नाम की दो महिला उनके घर पर काम के लिए पहुंची थी। जिसे संजयभाई ने काम पर रखा था। 
चार दिन के बाद जब 26 तारीख को संजयभाई अपनी पत्नी के साथ पुजा का सामान खरीदने के लिए गए उसी दौरान काजल और पिंकी ने अलमारी में से 1.78 लाख कैश और 16.22 लाख के गहने चुरा लिए थे। घर आने के बाद संजय और उनकी पत्नी को चोरी होने का अंदेशा हुआ था। जिसके चलते उन्होंने खटोदरा पुलिस स्टेशन में जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस के स्टाफ के साथ कुछ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों नोकरानी द्वारा चोरी का केस दर्ज किया गया है। 
Tags: