सूरत : वडोद आवास में अवैधरूप से कब्जा कर चुंके लोंगो को पुलिस बंदोबस्त के साथ हटाया गया

सूरत महानगरपालिका के वडोद आवास में अवैध रूप से कब्जा करनेवाले लोगों को पुलिस बंदोबस्त के तहत बाहर निकालकर ३३३ आवास का कब्जा लिया गया।

पालिका और पुलिस के संयुक्त ओपरेशन से 333 आवासों का कब्जा प्राप्त किया गया
सूरत के वडोद हेल्थ सेन्टर के पास महानगरपालिका द्वारा निर्मित वडोद आवास में पिछले कई दिनों से अवैध रूप से लोगों ने कब्जा जमा रखा था। शुक्रवार को शहर के विभिन्न जोन के स्टाफ तथा पांडेसरा पुलिस के बंदोबस्त के तहत संयुक्त ओपरेशन हाथ धरते हुए 333 आवासों का कब्जा प्राप्त किया गया। 
महानगरपालिका के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वडोदा ड्राफ्ट टीपी स्कीम नं. 63 फाईनल प्लोट नं. 149 वडोद हेल्थ सेन्टर के पास पालिका ने आवासों का निर्माण किया था। इन आवासों में कुछ लोगों ने अवैध रुप से कब्जा जमाकर वहां पर रहने लगे थे। भेस्तान आवास जर्जरित होने से वहा रहनेवाले लोगों को वडोद में ट्रान्सफर करने के लिए तथा मानदरवाजा टेनामेन्ट रिडेवलपमेन्ट योजना के प्रभावितों  को वडोद में ट्रान्सफर करने की कार्यवाही करने पर पता चला कि वडोद आवास में ज्यादार अवैध रुप से कब्जा जमाया गया है। महानगरपालिका के विभिन्न जोन के स्टाफ और पांडेसरा पुलिस के कडे बंदोबस्त के तहत शुक्रवार को वडोद आवास में ओपरेशन शुरू किया  गया। अवैध रूप से आवास में कब्जा जमाए बैठे लोगों को सामान हटाकर आवास का कब्जा लेना शुरू किया। शाम तक पालिका और पुलिस की टीम के संयुक्त ओपरेशन के तहत अवैध रूप से कब्जा जमाए 333 आवासों का कब्जा प्राप्त किया गया। 
Tags: