सूरत : पेट्रोल डीजल की भाववृध्दि के खिलाफ कांग्रेस द्वारा 10 जुलाई को सायकलयात्रा का आयोजन

सूरत :  पेट्रोल डीजल की भाववृध्दि के खिलाफ कांग्रेस द्वारा 10 जुलाई को सायकलयात्रा का आयोजन

पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही असह्य वृध्दि और मंहगाई के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए कांग्रेस ने १० जुलाई को सूरत शहर में सायकल यात्रा का आयोजन किया है।

योगीचौक और उधना से सायकल यात्रा निकलेगी जो कलेक्टर कार्यालय पहुचेगी
केन्द्र और राज्य में भाजपा शासन के दौरान सामान्य प्रजा पर महंगाई के भारी बोज से जीवनजीना अत्यंत मुश्किल बना दिया है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के मार्गदर्शन से राज्य के सभी महानगरपालिकाओं तथा जिला एवं तालुका स्तर पर जनचेतना के लिए सायकल यात्रा का आयोजन किया जायेगा। १० जुलाई को सूरत के योगीचौक और उधना क्षेत्र से सायकलयात्रा निकाली जायेगी, सरदार पटेल और डॉ.बाबासाहेब की प्रतिमा को माल्यार्पण करके जिला कलेक्टर कार्यालय तक सायकल यात्रा निकालकर लोगों को जागृत किया जायेगा। 
सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश सुर्यवंशी ने जानकारी देते हुए कहा कि गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अमित चावडा के मार्गदर्शन से पेट्रोल डीजल की भाववृध्दि  के खिलाफ  जनचेतना हेतू 10 जुलाई को सूरत में सायकल यात्रआ का आयोजन किया है। सायकलयात्रा को सफल बनाने के लिए बुधवार को उधना काशीनगर में कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सूरत शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नैषध देसाई, उधना विधानसभा कांग्रेस निरिक्षक एवं सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश सुर्यवंशी, उधना विधानसभा कांग्रेस प्रभारी कृणाल सूर्यवंशी तथा पुर्व पार्षद सुरेश सोनवणे उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान तय हुआ की 10 जुलाई को वराछा, कतारगाम क्षेत्र से कांग्रेस के कार्यकर्ता सायकल यात्रा निकालकर सूरत रेलवे स्टेशन पर सरदार पटेल की प्रतिमा को माल्यार्पण करके रिंगरोड डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा पहुंचेगी। इस दौरान उधना लिंबायत विधानसभा से कांग्रेस के पदाधिकारी उधना काशीनगर से सायकल यात्रा निकालकर डॉ.बाबासाहब आंबेडकर प्रतिमा पर पहुचेगे। वहां से रिंगरोड होते हुए कांग्रेस की विशाल सायकल यात्रा जिला कलेक्टर कार्यालय तक जायेगी। इस सायकल यात्रा का मुख्य उदेश्य शहरवासीयों को पेट्रोल डीजल की भाववृध्दि से अवगत करके उनकी जनचेतना जगाने का है। पेट्रोल डीझल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच चुंके है। पेट्रोल डीझल के दाम बढ़ने से सभी चीज वस्तुओं के दाम बढने पर मंहगाई का सामना प्रजा को करना पड रहा है। पेट्रोल डीझल के दाम कम कराने के लिए कांग्रेस प्रजा को साथ लेकर अभियान चालायेगी। 

Tags: