सूरत में कोरोना संक्रमण जारी , नए 2817 मरीज, 21 की मौत, 1085 हुए डिस्चार्ज

सूरत में  कोरोना संक्रमण जारी , नए 2817 मरीज, 21 की मौत, 1085 हुए डिस्चार्ज

सूरत शहर जिले में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है शुक्रवार को अब तक एक दिन में सबसे अधिक २८१७ लोगों का कोरोन रिपोर्ट पोजिटिव आया।

अब तक 99800 संक्रमित, मृतकों की संख्या 1590, स्वस्थ हुए 78326, एक्टिव मरीज 19884
 सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ों में लगातार वृध्दि जारी है। शुक्रवार को  पोजिटिव मरीजों की संख्या 2800 के पार हो गई। शहर-जिले में शुक्रवार को नए 2817 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 1085 मरीज डिस्चार्ज हुए। अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 99800 मरीज कोरोना संक्रमित हुए । शुक्रवार को शहरी क्षेत्र से 19 और ग्रामीण क्षेत्र से 2 सहित 21 कोरोना मरीजों की मौत हुई। अब तक शहर जिले में कुल 1590 की मौत हुई और 78,326 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। शहर जिले में 19,884 कोरोना मरीज अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन फेसीलीटी में चिकित्सा ले रहे है। 
शुक्रवार को सूरत शहर में नए 2176  मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 77,727 हुई। शुक्रवार को शहर के उधना  जोन के पांडेसरा क्षेत्र से 45 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, रांदेर जोन के पाल क्षेत्र से 55 वर्षीय महिला की स्मीमेर होस्पीटल में, सेन्ट्रल जोन के गोपीपुरा क्षेत्र से 26 वर्षीय पुरूष की युनाईटेड ग्रीन अस्पताल में, वराछा-बी जोन के सरथाणा क्षेत्र से 62 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  कतारगाम जोन के अमरोली क्षेत्र से 54  वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  अठवा जोन के  डुमस क्षेत्र से 61 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में,  रांदेर जोन के  रांदेर रोड क्षेत्र से 64  वर्षीय पुरूष की  सिविल अस्पतला में, वराछा-ए जोन के पुणा रोड क्षेत्र से 65 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  उधना जोन के पांडेसरा क्षेत्र से 40 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, सेन्ट्रल जोन के गोपीपुरा क्षेत्र से 56 वर्षीय पुरूष की आसुतोष अस्पताल में, लिंबायत जोन के परवत पाटिया क्षेत्र से 42 वर्षीय महिला की मिशन अस्पताल में, उधना जोन के पांडेसरा क्षेत्र से 47 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में,  वराछा-ए जोन के पुणागांव क्षेत्र से 42 वर्षीय पुरूष की सिविलअस्पताल में,  वराछा-बी जोन के सरथाणा क्षेत्र से 80 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  सेन्ट्रल जोन के शाहपोर क्षेत्र से 58 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, वराछा-बी जोन के मोटा वराछा क्षेत्र से 55 वर्षीय महिला की लाईफ लाईन अस्पताल में,  कतारगाम जोन के अमरोली क्षेत्र से 50 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, कतारगाम जोन में कोसाड आवास क्षेत्र से 37 वर्षीय पुरूष की ‌सिविल अस्पताल में और अठवा जोन के वीआईपी रोड क्षेत्र से 55 वर्षीय पुरूष की सनसाईन अस्पताल में कोरोना चिकित्सा के दौरान मौत हो गई। अभी तक शहर में कोरोना से 1270 मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित नए 858 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। अब तक शहर में से 60,926 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
शुक्रवार को नए 2176 कोरोना संक्रमित मरीजों में से शहर में सबसे अधिक मरीज रांदेर जोन से 395, अठवा जोन से 382,  कतारगाम जोन से 279,  वराछा-ए जोन से 234,  सेन्ट्रल जोन से 231, वराछा-बी जोन से 222 , लिंबायत जोन से 217 और उधना जोन से 216 नए मरीजों का समावेश है। 
जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सबसे अधिक मरीज अठवा जोन में 15,316  कोरोना संक्रमित मरीज है, रांदेर जोन में 12,812 कतारगाम जोन में 11,114,  लिंबायत जोन में 7977, वराछा-ए जोन में 8234, सेन्ट्रल जोन में 7753, वराछा बी जोन में 7290 और सबसे कम उधना जोन में 7231 कोरोना संक्रमित मरीज है। इसी के साथ अब तक शहर में 1270 लोगों की और ग्रामीण क्षेत्र से 320 लोगों की मौत हुई है। शहर जिले में सरकारी निजी अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन में 19,884 लोग कोरोना की चिकित्सा ले रहे है। 
Tags: