सूरत सिविल के कोविड वोर्ड में स्वास्थ मंत्री ने पीपीई किट पहनकर मरीजों से मिले

सूरत सिविल के कोविड वोर्ड में स्वास्थ मंत्री ने पीपीई किट पहनकर मरीजों से मिले

शहर में एक दिन में दो हजार से अधिक कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या होने पर राज्य के स्वास्थ मंत्री कुमार कानाणी ने पीपीई किट पहनकर कोविड वोर्ड में मरीजों से मिलकर स्वास्थ सुविधा का जायजा लिया।

रामधुन के साथ कुमार कानाणी ने वोर्ड में मरीजों से बातचीत करके होंसला बढ़ाया
सूरत शहर में हररोज तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। सूरत की सिविल अस्पताल में कार्यरत कोविड अस्पताल में किस प्रकार की व्यवस्था है वह जानने के‌ लिए राज्य के स्वास्थ मंत्री कुमार कानाणी ने पीपीई किट पहनकर कोविड वोर्ड की मुलाकात ली। वोर्ड में जाकर मरीजों से बातचीत करके उनका होंसला बढ़ाया और रामधुन गाकर प्रभु से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। 
सूरत सिविल अस्पताल में कार्यरत कोविड अस्पताल के वोर्ड में राज्य के स्वास्थ मंत्री कुमार कानाणी ने शुक्रवार सुबह मुलाकात ली। कोविड वोर्ड में मरीजों की किस प्रकार की सुविधा मिल रही है यह जानने के लिए स्वास्थ मंत्री ने पीपीई किट पहनकर चिकित्सकों के साथ वोर्ड में भर्ती कोरोना मरीजों के साथ बातचीत करके उनका होंसला बढ़ाने का प्रयास किया। वोर्ड में मरीजों से मुलाकात के बाद कुमार कानाणी ने  कोविड मरीज एवं उनके स्वजनों का होंसला बढ़ाने के लिए रामधुन गांकर भगवान से उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थन कि गई। शहर में जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण कम हो इस लिए शहरवासियों को भी कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में अपना योगदान को‌विड गाईड लाईन का पालन करते हुए देनी की ‌अपिल भी की गई। 
सिविल अस्पतला में भर्ती मरीजों को सभी सुविधा प्रदान करने का आयोजन सरकार द्वारा किया जा रहा है। रेमडेसिविर इंजेक्शन की समस्या का अब जल्द हल आ जायेगा। सूरत शहर में कोरोना मरीजों के लिए पर्याप्त मात्र में ऑक्सीजन की व्यवस्था है। 
Tags: