सूरत में कोरोना संक्रमण बढ़ा, नए 2155 मरीज, 26 की मौत

सूरत में कोरोना संक्रमण बढ़ा, नए 2155  मरीज, 26 की मौत

शहर में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है, शनिवार को एक दिन में ही २१०० से अधिक मरीजों का रिपोर्ट पोजिटिव आया और २६ मरीजों की कोरोना से मौत हुई।

अब तक 85451 संक्रमित, मृतकों की संख्या 1430, स्वस्थ हुए 72856, एक्टिव मरीज 11165
सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा रिकोर्डब्रेक 2100 से अधिक पहुंच गया है। शहर-जिले में शनिवार को नए 2155 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 869 मरीज डिस्चार्ज हुए। अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 85,451 मरीज कोरोना संक्रमित हुए । शनिवार को शहरी क्षेत्र से 26 कोरोना मरीजों की मौत हुई। अब तक शहर जिले में कुल 1430 की मौत हुई और 72,856 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। शहर जिले में 11,165 कोरोना मरीज अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन फेसीलीटी में चिकित्सा ले रहे है। 
शनिवार को सूरत शहर में नए 1720 मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 66,383 हुई। शनिवार को शहर के  वराछा-ए जोन के वराछा क्षेत्र से 46 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में, कतारगाम जोन के  डभोली क्षेत्र से 98 वर्षीय महिला की सिविल होस्पीटल में, अठवा जोन के घोडदौदड रोड क्षेत्र से 63 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, रांदेर जोन के अडाजण क्षेत्र से 58 वर्षीय महिला की युनाईटेड ग्रीन अस्पताल में,  उधना जोन के पांडेसरा क्षेत्र से 45 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में,  सेन्ट्रल जोन के गोपीपुरा क्षेत्र से 33 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में,  वराछा-बी जोन के मोटा वराछा क्षेत्र से 45 वर्षीय महिला की सिविलअस्पतला में, लिंबायत जोन के  गोडादार क्षेत्र से 35 वर्षी महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  कतारगाम जोन के कोसाड आवास क्षेत्र से 35 वर्षीय पुरूष की स‌िविल अस्पताल में, उधना जोन के  पांडेसरा क्षेत्र से 55 वर्षीय महिला की मिशन अस्पतला में, उधना जोन के हरीनगर क्षेत्र से 43 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  अठवा जोन के भटार क्षेत्र से 59 वर्षीय महिला की मीशन अस्पताल में,  वराछा-बी जोन के मोटा वराछा क्षेत्र से 55  वर्षीय पुरूष की  किरण अस्पताल में,  वराछा-ए जोन के पुणागांव  क्षेत्र से 38 वर्षीय पुरूष की लाईफ लाईन अस्पताल में,  लिंबायत जोन के  डिंडोली क्षेत्र से 82 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  उधना जोन के पांडेसरा क्षेत्र से 61 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, वराछा-बी जोन के मोटा वराछा क्षेत्र से 65 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में, रांदेर जोन में रांदेर  क्षेत्र से 67 वर्षीय पुरूष की स्मीमेरअस्पताल में,  रांदेर जोन के रांदेर क्षेत्र से 77 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में,  सेन्ट्रल जोन के सलाबतपुरा क्षेत्र से 54 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में,  कतारगाम जोन में  अमरोली क्षेत्र से 80 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, वराछा-ए जोन के नाना वराछा क्षेत्र से 22  वर्षीय पुरूष की  सिविल अस्पताल में, वराछा-बी जोन के सरथाणा क्षेत्र से 60 वर्षीय पुरूष की सिविलअस्पताल में , कतारगाम जोन के कोसाडगाम क्षेत्र से 69 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, रांदेर जोन के रांदेर क्षेत्र से 55 वर्षीय महिला की मिशन अस्पताल में और अठवा जोन के अलथाण क्षेत्र से 31 वर्षीय पुरूष की महावीर अस्पताल में कोरोना चिकत्सिा के दौरान मौत हो गई। अभी तक शहर में कोरोना से 1128 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को कोरोना संक्रमित नए 642 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। अब तक शहर में से 56,911 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
शनिवार को नए 1720 कोरोना संक्रमित मरीजों में से शहर में सबसे अधिक मरीज अठवा जोन से 343, रांदेर जोन से 334, कतारगाम जोन से 227, लिंबायत जोन से 180,  सेन्ट्रल जोन से 153, वराछा-ए जोन से 164, वराछा-बी जोन से 142 और  उधना जोन से 177 नए मरीजों का समावेश है। 
जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सबसे अधिक मरीज अठवा जोन में 13371  कोरोना संक्रमित मरीज है, रांदेर जोन में 10827, कतारगाम जोन में 9642, लिंबायत जोन में 6852, वराछा-ए जोन में 6896, सेन्ट्रल जोन में 6547, वराछा बी जोन में 6113 और सबसे कम उधना जोन में 6135 कोरोना संक्रमित मरीज है। इसी के साथ अब तक शहर में 1128 लोगों की और ग्रामीण क्षेत्र से 302 लोगों की मौत हुई है। शहर जिले में सरकारी निजि अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन में 11,165 लोग कोरोना की चिकित्सा ले रहे है। 
Tags: