खान-पान के शौकीन सुरतियों के शहर में साल भर में कितने ही रेस्टोरेंट कोरोना की भेंट चढ़ गए!

खान-पान के शौकीन सुरतियों के शहर में साल भर में कितने ही रेस्टोरेंट कोरोना की भेंट चढ़ गए!

शाम के समय मात्र पार्सल सुविधा चालू रखने की अनुमति देने की मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

सूरत में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने रात के 8:00 बजे से सवेरे 6:00 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। जिसके चलते होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री को तगड़े नुकशानी का सामना करना पड़ रहा है। होटल एंड रेस्टोरेंट इंडस्ट्री ने इस मंदी से बचने के लिए बजे तक होम डिलीवरी में 12 बजे तक छूट देने की मांग की है। 
होटल एंड रेस्टोरेंट इंडस्ट्री ने मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के समक्ष गुहार लगाई है कि शहर में 350 से अधिक होटल और 500 रेस्टोरेंट है। मार्च से मई महीने तक लॉकडाउन के बाद होटल और रेस्टोरेंट के लिए कई नियम बनाए गए थे। इसके अलावां लंबे समय तक रेस्टोरेन्ट में भोजन की सेवा भी बंद करवा दी गई थी। हाल में ही 5 से 6 महीने तक यह व्यवस्था फिर से शुरू हुई है कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर के कारण व्यापार उद्योग ठंडा पड़ गया है। सरकार ने कोरोना का संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिए रात के 8:00 बजे से सवेरे 6:00 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है।
होटल संचालकों का कहना है कि हम सिर्फ 7:00 बजे तक भोजन के डिलीवरी कर पा रहे हैं। बीते 1 महीने से शाम के समय का कारोबार ठप्प है। कोरोना के कारण 100 रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं। होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में हिमाचल प्रदेश और नेपाली लोग ज्यादा हैं। यह व्यापार 7 बजे से 12:00 बजे का है। इस दौरान कई होटल बंद होने के कारण होटल इंडस्ट्री मुसीबत में आ गई है। होटल का बैंक लोन, वेतन, आदि चुकाना पड़ रहा है। इंडस्ट्री जीवित रखने के लिए 12:00 बजे तक होम डिलीवरी सर्विस चालू रखने के लिए सरकार से गुहार लगाई है।