सूरत में मास्क न पहनने वाले 200 लोगों से पालिका ने दंड वसूला

सूरत में मास्क न पहनने वाले 200 लोगों से पालिका ने दंड वसूला

शहर में हररोज पोजिटिव मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है, प्रशासन कडे नियम लगाने के बावजुद लोग मास्क न पहनकर लापरवाही दिखा रहे है।

पुलिस द्वारा मास्क वितरण के बावजूद लोगों की लापरवाही जारी
सूरत शहर में मंगलवार को मास्क न पहनने वाले 200 लोगों से कोविड गाईडलाईन का उल्लंघन करने पर महानगरपालिका के स्वास्थ विभाग द्वारा 2,00,000 का दंड वसूला गया। शहर पुलिस ने बिना मास्क के घर से निकलनेवाले लोगों को रास्ते में रोककर उन्हे मास्क पहनने के लिए जागरूक करते हुए मास्क का वितरण करके दंड नही मास्क पहनो अभियान शुरू किया था। फिर भी लोग मास्क पहने बगैर ही घर से बाहर निकलकर लापरवाही दिखाते है। शहर  सहित राज्य में हररोज रोकोर्डब्रेक कोरोना केसों में वृद्ध‌ि हो रही है।  प्रशासन द्वारा लोगों को कोविड गाईडलाईन का कड़ाई से पालन करने की अपील की जा रही है फिर भी लोग बिना मास्क लगाए घर से निकलकर लापरवाही बरतते हुए कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं।  
कोरोना महामारी के दौरान कोविड-19 वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सूरत महानगरपालिका द्वारा विभिन्न स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। शहरवासियों को पालिका आयुक्त द्वारा लोगों से आवश्यक रूप से मास्क लगाने, सामाजिक दुरी बनाने, भीड़भाड़वाली जगह से बचने तथा शादी, धार्मिक प्रसंगों में कोविड गाईडलाईन का कडाई से पालन करने की अपील की है।
नो मास्क नो एन्ट्री का कड़ाई से पालन कराने के लिए प्रशासन कार्यवाही कर है। शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा होने के बावजूद लोग कोविड गाईडलाईन और एसओपी का पालन करने में लापरवाही दिखा रहे है मंगलवार को शहर के विभिन्न जोन में मास्क न पहनने वाले 200 लोगों से मंगलवार को 2,00,000 रुपये का दंड सूरत महानगरपालिका द्वारा वसूला गया। दंड वसूलने का मुख्य हेतु लोगों को कोरोना की गंभीर परिस्थिति के मद्देनजर कोरोना वायरस से लोग स्वयं बचे और अपने परिवार तथा शहर को भी कोरोना वायरस से सुरक्षित रखे।
शहर में दिन प्रतिदिन बढ रहा कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए महानगरपालिका को साथ सहयोग दे। मास्क न पहनने पर महानगरापालिका 1000 रुपेय का दंड वसूलेगी और जरूरत पड़ने पर शिक्षात्मक कार्यवाही करते हुए एकेडेमिक एक्ट के तहत पुलिस शिकायत भी कर सकती है। पुलिस विभाग द्वारा लोगों में मास्क वितरित करके दंड मत भरो मास्क पहने अभियान शुरू किया था फिर भी लोगों की लापरवाही बरकरार थी। राज्य के पुलिस आईजी आशिष भाटीया ने समग्र राज्य के सभी जिलों में पुलिस को सूचना दी है की कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जो लोग बिना मास्क के घर से बाहर निकलते है उनसे कडाई से दंड वसूला जाए। शहर पुलिस ने भी मास्क लगाए बिना घर से बाहर निकलनेवाले लोगों से 1000 रूपये का दंड वसूलना शुरू किया है। 
Tags: