
सूरत : सार्वजनिक जगहों पर रखे जायेंगे मास्क वैंडिंग मशीन, ‘पैसा डालो मास्क पाओ!’
By Loktej
On
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता का अभियान, मशीन में 100 से लेकर 5000 मास्क रखे जा सकते हैं
सूरत के पूर्व कोर्पोरेटर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मास्क वेंडिंग मशीन बनायी है। इसमें 100 से लेकर 5000 मास्क कभी भी रख सकते हैं। इस मशीन को किसी भी स्थान पर रखा जा सकता है। कोरोना संक्रमण जिस तरह से फैल रहा है उसी की रोकथाम के लिए मास्क और सेनीटाइजर अनिवार्य है।
एक या पांच रुपए डालों तो निकलेगा मास्क
कई बार लोग घर से निकलते समय मास्क लेना भूल जाते हैं और उन्हें दंड भरना पड़ता है। अब ऐसा नहीं हो इसलिए सूरत के सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व कोर्पोरेटर रूपलबेन शाह ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सात दिनों में के एक ऐसा मशीन बनाया है जिसमें की 100 से लेकर 5000 मास्क रखे जा सकते हैं। यह मशीन किसी भी स्थान पर रखा जा सकता है। इस मशीन में 1 या पांच रुपए डालने मास्क निकलेगा। इस मशीन के आने के बाद से जो लोग मास्क लेकर निकलना भूल जाते हैं उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा।
Tags: