सूरत : निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का दिखा असर, भाजपा प्रमुख ने संपत्ति कर में छूट की सिफारीश की

सूरत : निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का दिखा असर, भाजपा प्रमुख ने संपत्ति कर में छूट की सिफारीश की

आम आदमी पार्टी द्वारा इस संदर्भ में पहले की गई मांग को स्थानीय प्रशासकों ने ठुकरा दिया था, लेकिन अब उसी राह पर खुद निकल पड़े

आम आदमी पार्टी के सूरत की राजनीति में प्रवेश के बाद सूरत के लोगों को परोक्ष रूप से लाभ होता दिख रहा है। आम आदमी पार्टी ने लोगों को टैक्स और यूजर चार्ज में राहत देने की मांग की थी जिसे कि भाजपा ने ठुकरा दिया था। अब भाजपा के प्रदेश प्रमुख ने खुद ही टैक्स और यूजर चार्ज में निवासी और बिन निवासी संपत्ति में छूट देने के लिए मेयर को एक पत्र लिखा है। इसके चलते आगामी दिनों में सूरत के लोगों को टैक्स और यूजर चार्ज में राहत मिलने की उम्मीद है। 
मेयर को पत्र लिखकर भेजा प्रस्ताव
सूरत महानगर पालिका की आय के मुख्य स्रोत के तौर पर माने जाने वाले प्रॉपर्टी टैक्स में यदि मनपा छूट देती है तो बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है लेकिन चुनाव के परिणाम के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रॉपर्टी टैक्स और यूजर चार्ज में 50% की छूट देने की मांग की थी जिसे मेयर ने ठुकरा दिया था। आप पार्टी ने संपत्ति में ही 50% टैक्स की मांग की थी लेकिन अब भाजप में रेजिडेंशियल और non-residential संपत्ति में छूट की माँग की है।
भाजपा प्रदेश प्रमुख सीआर पाटिल ने मेयर को संबोधित करते हुए एक लेटर लिखा है। जिसमें टैक्स और यूजर चार्ज में छूट देने की बात कही है। इस पत्र में बताया गया है कि स्थाई समिति में टैक्स में जो छूट दी है। इसका स्वागत करता हूं और 15 स्क्वेयर मीटर से 25 स्क्वायर मीटर तक के प्रॉपर्टी टैक्स और यूजर चार्ज में 50% छूट एवं नॉन रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी में भी 25 अब तक प्रॉपर्टी टैक्स में छूट देने की मांग की है।
पहले बात मानने को नहीं थे तैयार
भाजप के शासक पहल टैक्स में छूट की बात मानने के लिए तैयार नहीं होते थे। जब आपने प्रॉपर्टी टैक्स में छूट की मांग की थी तब भाजप के नेताओं ने सोशल मीडिया में मजाक भी उड़ाया था लेकिन, अब भाजपा प्रदेश प्रमुख ने ही प्रॉपर्टी टैक्स और यूजर चार्ज में छूट की मांग की है। इसके बाद आप पार्टी सोशल मीडिया में आक्रमक हो गई है और ऐसा कह रहे हैं कि आप पार्टी की राजनीति से सूरत के लोगों को फायदा होगा।
Tags: