
ड्राइवर ने कंडक्टर को एसटी बस चलाने दे दी और सूरत से अकेली मायके जा रही महिला की छेड़खानी करने लगा!
By Loktej
On
महिला द्वारा पाटन पुलिस को सूचना देने पर हुई कार्रवाई
चलती बस में महिलाओं के साथ बलात्कार और छेड़खानी के कुछ किस्से विगत महीनों और वर्षों में प्रकाश में आते रहे हैं। ऐसा ही एक छेड़खानी का मामला पाटन से सामने आया है। यह मामला एक विवाहित महिला से जुड़ा हुआ है जो सूरत की रहने वाली हैं और एसटी बस में सवार होकर अपने मायके जा रही थी।
एक रिपोर्ट के अनुसार महिला के साथ यह घटना एसटी बस के अंदर रात्रि के समय में हुई। महिला सूरत-राधनपुर एसटी बस में सवार थी। आश्चर्यजनक बात यह है कि एसटी बस के ड्राइवर ने पहले तो कंडक्टर को बस चलाने के लिए दे दी और फिर वह बस के में अकेली बैठी महिला की छेड़खानी करने लगा।
वह तो गनीमत है कि महिला ने समय की नजाकत को भांपते हुए पाटन पुलिस कंट्रोल रूम में फोन लगा कर मदद की गुहार लगा दी। समीर पुलिस बस स्टेशन पर पहुंची और महिला की मदद की। महिला ने एसटी बस नंबर GJ18 Z1935 के ड्राइवर मोहम्मद रजाक अनवर घांची के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। समी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।