भावनगर : आंगडिया पेढ़ी के कर्मचारी के साथ सनसनीखेज लूट; वो कार में आये और बाइक को टक्कर मार लाखों ले उड़ गये!

भावनगर : आंगडिया पेढ़ी के कर्मचारी के साथ सनसनीखेज लूट; वो कार में आये और बाइक को टक्कर मार लाखों ले उड़ गये!

भावनगर के गढ़डा के ढ़सा गाँव के पास एक आंगड़िया फर्म के कर्मचारी के साथ लूट की घटना सामने आई है। कार में आए अंजान लोगों ने कर्मचारी की बाइक को टक्कर मार उसके साथ 28 लाख से अधिक की चोरी की थी। आर महिंद्रा नाम के आंगड़िया का कर्मचारी जब अपनी बाइक से ढ़सा से अमरेली की और जा रहा था, तभी उसके साथ यह घटना हुई थी। 
कार में आए अंजान लोगों ने कर्मचारी को टक्कर मारी थी। जिसके बाद कर्मचारी से 17.80 लाख नकद और 11.09 हजार के हीरे के पेकेट की लूट मचाई थी। कार की टक्कर के कारण कर्मचारी को काफी चोट आई थी। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लूट की घटना के बाद पूरे जिले में नाकाबंदी कर पुलिस द्वारा आरोपियों को ढूँढने का प्रयास किया जा रहा है। 
घटना के बारे में बात करते हुये एसपी करूणसिंह वाघेला ने बताया कि ढसा से सुबह करीब 5 बजे जब आंगड़िया कर्मचारी अमरेली की और जा रहा था तभी सफ़ेद कलर की कार में आ रहे कुछ अंजान लोगों ने उसे टक्कर मारी थी। जिसके बाद उन्होंने आंगड़िया पेढ़ी की बैग कर्मचारी से छिन ली और वहाँ से फरार हो गए। बुरी तरह से घायल आंगड़िया के कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लुटेरों द्वारा आंगड़िया फर्म के कर्मचारी के पास से जो बैग छीनी गई उसमें 17.80 लाख रुपये नगद थे। इसके अलावा 11.09 लाख के हीरे के पेकेट भी इसमें शामिल थे। फिलहाल पुलिस ने नाकाबंदी कर के आरोपियों को पकड़ने की कार्यवाही शुरू की है।