380 मुर्गे-मुर्गियों को चट कर जाने वाला वो पिंजरे में आ चुका है!
By Loktej
On
नवसारी जिले के चिखली तालुका के नोगामा गाँव में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में शुक्रवार की रात लोहे की सलाखों को तोड़कर एक तेंदुआ घुस आया और तेंदुए ने लगभग 380 मुर्गियों को मार डाला। सुबह जब प्रबंधक ने ये सब देखा तो वन विभाग को सूचित किया जिसके बाद तेंदुएं को पकड़ने के लिए एक पिंजरा रखा गया। जिसमें देर रात शिकार करने आए तेंदुए को पिंजरे में कैद कर दिया गया है। इसके बाद प्रशासन व ग्रामीणों में थोड़ी राहत देखी गई।
आपको बता दें कि डांग समेत दक्षिण गुजरात के वनों की कटाई के बाद तेंदुओं के आवास पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ऐसे में नवसारी जिले में गन्ने के खेत में प्रजनन के लिए सुरक्षित वातावरण के साथ-साथ गर्मी, पानी और भोजन आसानी से मिल सके, इसलिए यह जिला उसके लिए उपयुक्त है। अपने घरों में खलल पड़ने के बाद ये जंगली जानवर तेजी से मानव आबादी की ओर बढ़ रहा है। इस बार वन विभाग ने एक तेंदुआ तो पकड़ लिया है, लेकिन इस समस्या का स्थायी समाधान किए जाने की जरूरत है।
Tags: Gujarat