
गोधरा : जब एक घोड़े ने लोगों की नाक में दम कर दिया!
By Loktej
On
गुजरात के गोधरा शहर के लीलेसरा इलाके में एक बेकाबू घोड़े ने लोगों को हैरान कर दिया था। बेकाबू घोड़े ने दो लोगों को काट भी लिया था, जिसके चलते स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। पूरे मामले में अधिकारियों ने दमकल टीम की सहायता से आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घोड़े को पकड़ने में सफलता हासिल की थी। घोड़े के पकड़ा जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली थी। घोड़े द्वारा काटे गए दोनों में से एक को फिलहाल निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, गोधरा के लीलेसरा इलाके में पिछले काफी दिनों से एक घोडा आवारा भटक रहा था। शुक्रवार को घोड़े ने आसपास से गुजरने वाले लोगों के पीछे दौड़ कर उन्हें काटने के प्रयास किया था और दो लोगों को काट भी लिया था। जिसमें हारूनभाई मंसूरी जो की अपने घर के सामने खड़े थे और अचानक ही घोडा उनके सामने आ खड़ा हुआ था। घोड़े से बचने के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे किया था तो घोड़े ने उसके हाथ का अंगूठे में काट लिया था। जिसके चलते उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ा। वहीं रोहिलभाई नाम के शख्स की पीठ भी घोड़े ने काट खाया था, जिसके चलते उन्हें भी अस्पताल में जाना पड़ा था।
घटना की जानकारी जैसे ही निगम के पूर्व सदस्य याक़ूब भाई को हुई उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घोड़े को पकड़ने का प्रयास किया। पर घोड़े ने उन पर हमला कर दिया। जिसके चलते उन्होंने दमकल और एनिमल हेल्पलाइन की टीम को मदद के लिए बुलाया था। जिसके चलते दमकल के अधिकारियों ने बेकाबू बने घोड़े को पकड़ने के लिए रेसक्यू ऑपरेशन शुरू किया था। आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद घोड़े को रस्सी से बांध कर काबू में लिया गया था।
घोड़े को काबू में लेने के बाद उसका इलाज करने पर घोडा रेबीज वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सामने आई थी। हालांकि पूरे समय के दौरान घोड़े का मालिक कौन है और उसने क्यों उसे छोड़ दिया उस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
Related Posts
