मेहसाणा : नेताजी के घर शादी समारोह में आए मेहमान एक के बाद एक फूड पॉइजनिंग से बीमार होते चले गए, जानें पूरा मामला

मेहसाणा : नेताजी के घर शादी समारोह में आए मेहमान एक के बाद एक फूड पॉइजनिंग से बीमार होते चले गए, जानें पूरा मामला

गुजरात के महेसाणा के विसनगर में एक कांग्रेसी नेता के पुत्र की शादी में आए लोगों को फुट पोइजनिंग होने के चलते काफी हलचल मच गई थी। रात को एक बजे के करीब हजार से भी अधिक लोगों को फूड पोइजनिंग होने के चलते सभी को महेसाणा की विभिन्न अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दरअसल शादी कांग्रेस के नेता वजीरखान पठान के पुत्र शाहरुख खान की की थी। पूरे मामले में केटरर्स की लापरवाही से ऐसा होने की जानकारी वजीरखान द्वारा दी गई थी। उसके अलावा सभी मरीजों के भर्ती इलाज का खर्च भी स्वयं वजीरखान ही उठा रहे है।
शादी में विभिन्न प्रकार की चीजें परोसी गई थी। हालांकि भोजन के दौरान मटन और उसके लौकी का हलवा तथा फ्रूट सलाद जैसे चीजें खाते हुये उन्हें उल्टी होना शुरू हो गया था। ऐसे में जिस स्थान पर यह चीजें बनाई गई थी, उस स्थल की तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि जिस स्थल पर खाना दिया गया था, वह स्थल गंदगी से काफी भरपूर था।  
शादी में परोसे गए थे मटन सहित कई तरह के पकवान (Photo Credit : divyabhaskar.co.in)
खाने के बाद बड़ी जैसे ही लोगों को फूड पोइजनिंग की असर शुरू हुई उन्हें विसनगर, वडनगर, महेसाणा सहित आसपास की अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया था। देर रात जिला कलेक्टर उदित अग्रवाल, महेसाणा एसपी और आरोग्य मंत्री ऋषिकेश पटेल अस्पताल पहुंचे थे। इस बारे में बात करते हुये महमदभाई नाम के एक शख्स ने बताया कि शादी के बाद अचानक ही उन्हें उल्टियाँ शुरू हो गई। उनके साथ उनके घर में तीन बेटियाँ भी है, सभी को यह असर हुई थी। हालांकि इलाज के दौरान इंजेक्शन लेने के बाद अब उन्हें ठीक लग रहा है।
शादी का खाना मुंबई से आए केटरर्स ने बताया कि शादी में तकरीबन 20 हजार लोग दावत में आए थे। खाने के बाद लोगों को फूड पोइजनिंग जो असर हुई उसमें उनके ग्रुप के भी 10 लोग शामिल है। उनके मालिक ने इलाज के लिए उन्हें महेसाणा छोड़ दिया है। 
इस बारे में अधिक जांच करने पर पता चला कि जिन लोगों ने मटन खाने के बाद लौकी का हलवा खाया था उन्हें ही फूड पोइजनिंग कि असर देखने मिली थी। हालांकि अधिकतर लोगों की तबीयत अब ठीक है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। वजीर खान ने बताया कि आयोजन की सारी ज़िम्मेदारी केटरर्स को दी गई थी। उनकी लापरवाही से ऐसा हुआ था। हालांकि उनके घर आए जीतने लोगों का भी फूड पोइजनिंग की असर हुई है, उनके इलाज का खर्च उन्हों ने उठाया था। हालांकि उनके घर आए लोगों को ऐसी परेशानी होने के कारण वह काफी दुखी है।