गुजरात : अंधविश्वास फैलाने के आरोप से विवाद में रहे ढबुड़ी माता उर्फ धनजी ओड पर इस बार लैंड ग्रैबिंग का मामला

गुजरात : अंधविश्वास फैलाने के आरोप से विवाद में रहे ढबुड़ी माता उर्फ धनजी ओड पर इस बार लैंड ग्रैबिंग का मामला

प्रदेश में ढबुड़ी माता उर्फ धनजी ओड नामक शख्स पर विगत दिनों लोगों में अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा था। धनजी पर बाकायदा पेथापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की बढ़ती संभावना को देखते हुए उसने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इस मामले में गांधीनगर की अदालत में सुनवाई भी हुई थी जिसमें दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद निर्णय देने की बात अदालत ने कही थी। इसी ढाबुड़ी माता उर्फ धनजी ओड पर अब लैंड ग्रैबिंग का मामला दर्ज हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धनजी ओड पर दर्ज हुए ताजा मामले में रंधेजा में जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। धनजी पर आरोप है कि उसने 3 बीघा जमीन पर कब्जा करके उस पर अवैध रूप से निर्माण कार्य किया।  शिकायत के बाद धनजी ओड भूगर्भ में चले जाने की चर्चा है।
बता दें कि पूर्व समाज में अंधविश्वास फैलाने के आरोप लगने के वक्त पेथापुर पुलिस ने धनजी के विरुद्ध हलफनामा भी अदालत में दिया था। सरकारी वकील की ओर से दलील दी गई थी कि धनजी पिछले 4-5 वर्षों से जोगणी माता के भुवा के रूप में अपने आप को प्रस्थापित करने के बाद ढबुड़ी माता के रूप में अपनी पहचान बना रहा था। वह भ्रामक प्रचार करके बीमार और दुखियारे लोगों की तकलीफों को दूर करने के वचन देता और लोगों में अंधविश्वास फैलाता था।
Tags: Gujarat