गुजरात : किसानों को लोन की भरपाई में राहत, जानें सरकार ने क्या योजना बनाई है

गुजरात : किसानों को लोन की भरपाई में राहत, जानें सरकार ने क्या योजना बनाई है

खेती बैंक से जुड़े किसानों के लिये है ये राहत योजना

केंद्रीय बजट जारी होने के अगले ही दिन गुजरात सरकार ने एक विशेष योजना बनाई है। किसानों के लिए बनाई गई इस योजना के तहत बकाया लोन का 25% चुका कर लोन की भरपाई होनी है. यानी किसानों को बकाया राशि पर 75% की छूट मिलेगी।  ये छूट केवल खेती बैंक से जुड़े किसानों को ही मिलेगी, यह स्पष्टीकरण भी सरकार की ओर से किया गया है।
भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल पाटिल (फाइल फोटो)
इस बारे में गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने मीडिया को बताया कि खेती बैंक से ली गई लोन के ऊपर यह छूट प्रस्तावित है। इस योजना से 50000 किसानों को लाभ होगा। कुल मिलाकर 150 करोड रुपए की राहत किसानों को लोन की भरपाई में होगी। पाटिल ने यह भी कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार किसानों के हितों के लिए काम कर रही है और उनके हर संभव विकास के लिए कृत संकल्प है।
राज्य सरकार की इस योजना पर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सरकार केवल घोषणाएं करती है। असली चीज तो योजना के अमली करण की है। किसानों को जितनी भी सहायता की जाए कम है और सरकार की इस योजना के संबंध में उम्मीद करते हैं कि यह जमीन पर भी साकार होती हुई दिखेगी।
Tags: Gujarat