गुजरात : घर में घुस के विधवा महिला की हत्या कर अंजान हमलावर हुआ फरार, हत्या का कारण बना रहस्य

गुजरात में पिछले काफी समय से हत्या और लूट जैसी घटनाओं में काफी इजाफा देखने मिला है। ऐसा ही एक और मामला गुजरात के वरेली से सामने आया था। जहां एक अंजान शख्स ने 40 वर्षीय विधवा महिला को मौत के घाट उतार दिया था। जिस समय महिला घर में अकेली थी उसी समय अंजान हमलावर घर में घुस आया था और महिला को पेट में चाकू मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, वारेली के वल्लभनगर में आई राजदीप रेसिडेंसी में रहने वाली संगीता कपिल लोखंडे, जो की मूल रूप से महाराष्ट्र के धुले की रहने वाली है। दो साल के पहले पति की मौत हो जाने के कारण वह अपने बेटे और बेटी सहित 5 सदस्यों के परिवार के साथ वरेली रहने आई थी। इसी दौरान जब शुक्रवार को वह घर में अकेली थी तब एक अंजान शख्स घर में घुस आया और महिला को चाकू मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।
शाम को जब परिवार के अन्य सदस्य घर पर आए तो उन्होंने महिला की लाश देखी। इसके बाद उन्होंने कड़ोदरा जीआईडीसी पुलिस को जानकारी दी थी। घटना स्थल पर पहुँचकर पुलिस ने लाश को पोस्ट्मॉर्टेम के लिए भेजा था। पुलिस द्वारा अंजान शख्स के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू करते हुये महिला के परिवार के सदस्यों की पूछताछ शुरू की है। हालांकि अभी भी महिला की हत्या का कारण सभी के लिए रहस्य बना हुआ है।