सूरत : कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर 8 महानगरों में बढ़ा रात का कर्फ्यू, अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू

सूरत : कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर 8 महानगरों में बढ़ा रात का कर्फ्यू, अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर 8 महानगरों में बढ़ा रात का कर्फ्यू, अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू , पहले रात्रि कर्फ्यू का समय रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक था

अब रात 11 बजे तक ही रेस्टोरेंट, कॉम्प्लेक्स, लॉरी, दुकानें खुली रखी जा सकती हैं
राज्य में कोरोना की वर्तमान स्थिति की जांच के बाद 8 महानगरों में रात्रि कर्फ्यू का वर्तमान समय शनिवार, 25 दिसंबर 2021 से  रात्रि कर्फ्यू के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। इसके मुताबिक इन 8 महानगरों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा।
नई घोषणा 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। हालांकि राज्य सरकार की ओर से 20 तारीख को जारी अधिसूचना के मुताबिक रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया था  लेकिन राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते सरकार को 4 दिन में नया नोटिफिकेशन जारी करना पड़ा। 
सरकार ने अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, जूनागढ़ और गांधीनगर में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। जबकि रेस्टोरेंट को रात 11 बजे तक खुले रहने की इजाजत है। नई गाइडलाइन 31 दिसंबर तक लागू रहेगी।
कर्फ्यू को लेकर राज्य सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन। राज्य में कोरोना संक्रमण में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही वृध्दि को ध्यान में रखने के बाद सरकार ने रात्रि कर्फ्यू की नयी घोषणा की अधिसूचना जारी की है। राज्य के 8 मनपा में रहेगा रात का कर्फ्यू, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू, रात 11 बजे तक 8 महानगरों में रेस्टोरेंट खुलेंगे। रात 11 बजे तक लैरी-गल्ला, सैलून, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि भी खुले रखे जा सकते हैं। 

Tags: