
गुजरात : पड़ोसी के नाम पर रख दिया अपने कुत्ते का नाम, क्रोधित पड़ोसी ने किया जिंदा जलाने का प्रयास
By Loktej
On
5 लोगों ने घर में घुसकर महिला के ऊपर केरोसीन डालकर किया जिंदा जलाकर मारने का प्रयास, पुलिस ने ढूँढना शुरू किया
भावनगर जिले के पालिताणा में रहने वाले दो पड़ोसियों के बीच हुये झगड़े में पड़ोसी ने एक महिला को उसके पुत्र के सामने ही जिंदा जला दिया था। महिला अस्पताल में इलाज करवा रही है। महिला के पति ने पड़ोस में रहने वाले 5 लोगों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवाई है। जिस दौरान यह घटना हुई उस समय नीताबेन के पति जेंतीभाई काम के कारण बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी घर में घुस आए थे और उनके ऊपर केरोसीन डालकर उन्हें जिंदा जला देने का प्रयास किया था। घटना में नीताबेन काफी बुरी तरह से जल गए थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पालिताणा के शक्तिनगर में रहने वाले नीताबेन जेंतीभाई सरवैया को पड़ोस में रहने वाले 5 लोगों ने जिंदा जला दिया था। नीताबेन अपने घर में एक श्वान पालने के लिए लाये थे, उसका नाम उन्होंने सोनू रखा था। संजोग से पड़ोस में रहने वाली महिला का नाम भी सोनू ही था। पड़ोस में रहने वाली सोनू को यह बात पसंद नहीं थी और दोनों में इस बात को लेकर कई बार झगड़े होते थे। गुस्से में सोनू ने अपनी पड़ोसी नीताबेन को जिंदा ही जला दिया था। महिला की स्थिति फिलहाल काफी गंभीर है। महिला के पति द्वारा पूरे मामले में पाँच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने सभी को ढूँढना शुरू किया है।
Tags: Gujarat
Related Posts
