
सीडीएस बिपिन रावत पर विवादित बयान करने वाला शख्स अमेरली से किया गया गिरफ्तार
By Loktej
On
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन हुआ था। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी सहित अन्य 12 लोगों की मौत भी हुई थी। इस घटना के चलते नेताओं से लेकर अन्य सभी बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। वहीं दूसरी तरफ जनरल बिपिन रावत के निधन पर विवादित बयान करने वाले एक शख्स ने गुजरात से उनको हिरासत में लिया था।
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, अमरेली जिले के राजुला तहसील के भेराई गाँव में शिवा आहिर नाम के शख्स ने जनरल बिपिन रावत के साथ हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर एक विवादित बयान किया था। जिसे पिछली रात ही अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया था। अहमदाबाद साइबर क्राइम की टीम सुबह ही राजुला पहुंची थी, जहां से उन्होंने शिवा आहिर नाम के शख्स को हिरासत में लिया था।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में दुर्घटना की जानकारी देते हुये सीडीएस और शहीद हुये सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी थी। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी दुर्घटना में जान गँवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी थी।
Tags: Gujarat