गुजरात : मन्नत पूरी करने के लिए बनासकांठा के इस किसान ने 6 एकर में फैली फसल गायों को खिला दी
By Loktej
On
कानूनी मसलें में फंसा था किसान, निराकरण होने पर एक सीजन की पूरी फसल चारे के तौर पर गायों को देने की मानी थी मन्नत
बनासकांठा के सरहदी इलाके में आए चोथानेसड़ा गाँव में एक किसान ने 6 एकर में फैला अपना फसल से भरपूर खेत गायों को चारे के लिए दे दिया था। पिछले कई समय से किसान अपने खेत में जाने वाले मार्ग को एलकर कानूनी मसले में फंसा पड़ा था। लंबे समय से केस का निराकरन नहीं आ रहा था और इसके लिए उसने मन्नत मांगी की यदि वह केस जीत जाता है तो वह अपनी एक सीजन का पूरा फसल गायों को चारा चलने के लिए दे देगा।
जैसे ही किसान केस जीता उसने अपनी मन्नत को पूर्ण करते हुए अपनी अंदाजीत एक लाख की फसल गायों को चरने के लिए दे दी थी। विस्तृत जानकारी के अनुसार, वाव तहसील के चोथानेसड़ा गाँव में रहने वाले मानसिंगभाई खेत मजदूरी कर अपना गुजारा चलाते है। पिछले कई समय से उनके खेत में जाने के मार्ग के लिए काफी समय से विवाद चल रहा था। इसके लिए उन्होंने कानूनी कार्यवाही की थी, हालांकि इसका कोई भी निराकरण नहीं आया। इसलिए उसने मन्नत मांगी थी।
मन्नत मांगने के बाद ही उसका भाग्य खुल गया और उसे खेत में जाने का मार्ग मिल गया। अपनी मन्नत के अनुसार उन्होंने अपनी सारी फसल गायों को चरने के लिए दे दी थी। उल्लेखनीय है कि बारिश ना होने के कारण वैसे भी इलाके में मवेशियों के लिए चारे की काफी कमी हो रही है। ऐसे में गाँव की गायों को फसल के स्वरूप में चारा मिल जाने से किसान भी थोड़ा राहत का अनुभव कर रहे है।
Tags: Gujarat