गुजरात : पत्नी के साथ हुई बहस तो पति ने एक साल की मासूम बेटी को कुएं में फेंक दिया

गुजरात के बनासकांठा जिले में से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां बनासकांठा के पालनपुर के धाणधा गाँव में रहने वाली पत्नी जो की अपने पति से परेशान होकर अपने मायके चली गई थी। पत्नी के मायके चले जाने के बाद पति काफी परेशान हो गया था और अपने आप पर से उसका काबू छुट गया था, जिसके बाद उसने अपनी ही एक साल की बेटी को कुएं में फेंक दिया था। हालांकि सद्भाग्य से बच्ची की बच गई थी। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
घटना के बारे में जानकारी के अनुसार, बनासकांठा के पालनपुर के धाणधा में यह घटना घाटी हुई थी। जहां शुक्रवार को अमीरगढ़ के थला गाँव में रहने वाली एक परिणित महिला अपने पति से बहस होने के कारण अपनी बहन के यहाँ रहने चली गई थी। इसके चलते महिला का पति काफी क्रोधित हो गया था और उसने अपनी बेटी को एक कुएं में फेंक दिया था। एक साल की बेटी को कुएं में फेंकने की खबर सामने आने पर पूरे इलाके में हलचल मच गई थी, हालांकि स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें बचा लिया गया था। 
घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची की माता उयर उसके भाई-बहन सभी वहाँ आ पहुंचे थे। पूरे मामले में पत्नी ने पति रमेश चौहान के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। बच्ची की माता द्वारा दर्ज की शिकायत के अनुसार पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है।
Tags: Gujarat