जब वीजा के लिए 27 साल के युवक ने 52 साल की महिला से शादी, जानें फिर क्या हुआ

जब वीजा के लिए 27 साल के युवक ने 52 साल की महिला से शादी, जानें फिर क्या हुआ

मूल रूप से मेक्सिकन महिला के साथ शादी कर के वीजा पाना चाहता था युवक, एक साल के बाद तलाक देकर अपनी प्रेमिका को भी अमेरिका बुलाने का था प्लान

विदेश जाना हर किसी के दिल की इच्छा होती है। उसमें भी भारत में रहने वाले अधिकतर लोगों की इच्छा तो अमेरिका में जाकर बसने की होती है। ऐसे कई लोग आपको मिल जाएगे, जो अमेरिका में बसने की इच्छा रखते है। इसके लिए लोग कई पैंतरे भी लगाते है। जाली दस्तावेज़, नकली पहचानपत्र, रिश्वत जैसी अनैतिक चीजों का इस्तेमाल कर भी लोग अपना अमेरिका जाने का सपना पूर्ण करने की कोशिश करते है। ऐसी ही एक घटना गुजरात से सामने आई है, जहां मात्र वीजा प्राप्त करने के लिए एक नौजवान ने अपनी माँ की उम्र वाली औरत से शादी करने का प्लान बनाया। 
युवक ने अमेरिका में रहने वाली महिला के साथ शादी करने के बाद इमिग्रेंट वीजा प्राप्त करने का विचार किया था। इसलिए दोनों ने गुजरात में रजिस्ट्रार ऑफिस में जाकर शादी भी कर ली। जिसके बाद महिला ने अमेरिका जाकर युवक के वीजा के लिए वीजा ऑफिस में अप्लाई भी कर दिया था। जब अधिकारियों द्वारा दोनों की प्रोफाइल चेक करने पर पता चला कि अमेरिकन नागरिकता वाली महिला असल में मेक्सिकन है और वह अच्छे से अँग्रेजी भी नहीं बोल सकती थी।ऐसे में अधिकारी ने और भी छानबीन करवाई। जिसमें पता चला कि युवक मात्र वीजा के लिए महिला से शादी कर रहा था और एक बार वीजा मिल जाने के बाद वह अपनी प्रेमिका को भी अमेरिका इसी तरह से वीजा दिलवाना चाहता था। 
पूरे मामले की जानकारी मिलने पर अधिकारियों द्वारा युवक के वीजा के आवेदन को कैन्सल कर दिया गया। साथ ही मिस्प्रेजंटेशन ऑफ मैरिज के तहत महिला को भी 10 हजार डॉलर का दंड किया गया। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा इंडियन एम्बेसी में जानकारी देकर युवक के खिलाफ भी संबंधित कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।