जब विदाई के समय दूल्हे और दुल्हन ने शुरू किया स्लो मोशन डांस

जब विदाई के समय दूल्हे और दुल्हन ने शुरू किया स्लो मोशन डांस

वर-वधू के साथ परिवारवाले भी शामिल हुये डांस मे, घर के बाहर आकर कार के सामने खड़े होकर शुरू किया डांस

आए दिन सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब वीडियो सामने आते रहते है। ऐसा ही एक और वीडियो आजकल फिर से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुये इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद विदाई के समय दूल्हे और दुल्हन ने एक अजीबोगरीब डांस शुरू किया था। जिसके चलते लोग कई तरह कि कमेंट कर रहे है। आम तौर पर विदाई के समय इस तरह की घटना देखना बिलकुल भी सामान्य नहीं है। 
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद दुल्हन जब विदाई के लिए घर के बाहर खड़ी विदाई के लिए खड़ी कार के पास धीमी गति में डांस शुरू किया था। इस दौरान दुल्हन के साथ दूल्हे और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उसी गति से डांस शुरू किया था। दूल्हा और दुल्हन कि इस अजीबोगरीब हरकत के बाद सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे है।  
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को एक लाख से भी अधिक लाइक्स मिल चुकी है। कई लोग इस वीडियो पर फनी कमेंट भी कर रहे है। एक यूजर ने लिखा कि यह कैसी विदाई है, तो अन्य एक यूजर ने लिखा कि यह लोग ऐसे क्यों चल रहे है।
Tags: Gujarat