लड़की को भगा ले गया युवक तो लड़की वालों ने की माता की डंडों से पिटाई

शादी के लिए युवक ने भगाया लड़की को, लड़की को ढूँढने आए घरवालों ने की लड़की के माता की पिटाई

छोटा उदेपुर तहसील के चिचोड़ गाँव के के युवक ने पिछले दिनों एक युवती को शादी करने के इरादे से भगा ले गया था। जिसके बाद युवतियों के कुल 11 परिजन तथा उनके रिशतेदारों ने मिलकर पिछले दिनों युवक की माता को मिलकर लकड़ियों से मिलकर मारा था, जिसके चलते पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। मार खाने वाली महिलाओं को एक निजी अस्पताल में दर्ज करवाया गया था। जहां उसने अपने साथ हुये अत्याचार का उल्लेख किया था। महिला ने खुद पर हुये अत्याचार  के खिलाफ सरकार और पुलिस के खिलाफ पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। 
शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके बेटे को पालसंडा गाँव की रहने वाली एकल लड़की के साथ प्यार हो गया था। जिसे वह शादी के लिए भगाकर ले गया था। जिसके चलते लड़की के पिता के साथ कुल 11 लोगों ने मिलकर 22 जून के दिन शाम को 6 बजे लड़के के घर पर अपनी बेटी को ढूंढने के लिए आए थे। पर उन्हें लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जिसके बाद लड़के की माता के घर आए सभी 11 लोगों ने महिला को काफी मारा था। 
लड़की के रिश्तेदारों ने महिला को पीटना शुरू किया, जिसके चलते महिला के परिजन भी वहाँ आ पहुंचे थे। जिसके बाद सभी 11 लोग वहाँ से महिला को जान से मार देने की धमकी दी थी। जिसके बाद महिला को दवाखाने लेकर जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। छोटा उदेपुर जिले में सनसनी मचाने वाली इस घटना में कुल 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। जिसमें राजुभाई राठवा, विपुल राठवा, काउलभाई राठवा, मसाभाई राठवा, नीतूभाई राठवा, भारूभाई राठवा, राजुभाई हरिजन, विकेशभाई राठवा, दिलीपभाई नायका, राहुलभाई नायका, तेरसिंग राठवा के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया था। शिकायत कर्ता को दो बेटे और एक बेटी है।