गांधीनगर : बेसमेंट में चल रहे हुक्काबार पर पुलिस ने मारा छापा, 15 गिरफ्तार

गांधीनगर : बेसमेंट में चल रहे हुक्काबार पर पुलिस ने मारा छापा, 15 गिरफ्तार

एसओजी की टीम को मिली जानकारी के आधार पर मारा था छापा, 50 हजार का मुद्दामाल जप्त किया

पिछले काफी समय से पुलिस द्वारा राज्य और शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे गैरकानूनी शराब के अड्डे तथा देहव्यापार के रैकेट का पर्दाफ़ाश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थलों पर मारे जाने वाले छापों में पुलिस को काफी सफलता मिल रही है। ऐसे ही एक छापे के दौरान गांधीनगर पुलिस को कोबा स्थित एक कोमर्शियल कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में चल रहे हुक्काबार का पता चला था। जहां पुलिस ने छापा मार 15 लोगों को हिरासत में लिया था। 
पुलिस द्वारा जब हुक्काबार पर छापा मारा गया तब उस समय कई नौजवान हुक्के का आनंद ले रहे थे। पुलिस ने हुक्काबार में मौजूद सभी नवाबजादों और हुक्काबार का संचालन करने वाले 2 संचालक और 2 कर्मचारियों हिरासत में लिया था। इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल पर से 50 हजार का मुद्दा माल भी जप्त किया था। विस्तृत जानकारी के अनुसार, हुक्काबार कोबा-गांधीनगर हाइवे पर आए सिल्वर पॉइंट कोमर्शियल कॉम्प्लेक्स में चल रहा था। जिसकी जानकारी पुलिस की एसओजी की टीम को मिली थी। जिसके चलते पुलिस ने छापा मारा था और 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। 
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए लोगों में हुक्काबार चलाने वाले नवघन छगन भरवाड का भी समावेश होता है। इसके अलावा बार से जुड़े अन्य कर्मचारियों में संजय भरवाड, कुमार आशुतोष तथा रोहित पांडे है। इन सभी में संजय भरवाड तो मालिक नवघन का भतीजा लगता है। पुलिस द्वारा मौका-ए-वारदात पर चिलम के पाँच हुक्के, अलग-अलग फ्लेवर के पैकेट और अलग-अलग कलर की पाइप मिलाकर कुल 50 हजार का मुद्दामाल जप्त किया गया है।