जाने वाले है गुजरात से बाहर अन्य किसी राज्य में, जान लें यह गाइडलाइंस

जाने वाले है गुजरात से बाहर अन्य किसी राज्य में, जान लें यह गाइडलाइंस

देश के अलग-अलग राज्यों में है कोरोना को लेकर अलग-अलग गाइडलाइंस

देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना वायरस के घटते मामलों को लेकर एक बार फिर से अनलॉक शुरू हो गया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में सोमवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई राज्यों में बाजार, सार्वजनिक परिवहन को भी छूट दी गई है। अब जबकि अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो गई है, एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड जैसे राज्यों में जाने चाहते हो, तो आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा। तो आइये जानते है उन नियमों के बारे में 
उत्तराखंड
देवभूमि उत्तराखंड में गर्मी के मौसम में कई लोग घूमने आते हैं। लेकिन राज्य के बाहर से आने वालों के लिए यहाँ सख्त नियम बनाए गए हैं। 6 जून 2021 को जारी आदेश के अनुसार राज्य के बाहर से आने वाले व्यक्ति को 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। अन्य राज्यों में से आने वाले लोगों को सरकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और साथ ही सरकारी गाइडलाइंस का चुस्त तौर पर पालन करना होगा। 
उत्तराखंड में न केवल पर्यटकों के लिए बल्कि मूल निवासियों की उत्तराखंड वापसी के लिए भी दिशा-निर्देश बनाए गए हैं। अगर बाहर जाने वाला कोई भी उत्तराखंड वापिस आता है तो उसे सात दिन के लिए क्वारंटाइन रहना होगा। इसके बाद उसका कोरोना रिपोर्ट लेना होगा। यदि रिपोर्ट नेगेटिव आती है तभी उसे वापिस घर जाने मिलेगा।  

राजस्थान
राजस्थान में जिले के भीतर निजी वाहनों को आने-जाने की अनुमति है, लेकिन फिलहाल यह अनुमति सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही है। 8 जून से नई गाइडलाइंस आने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में अब लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है। राहत की बात यह है कि राज्य में बाहर से लोगों के आने पर कोई पाबंदी नहीं है। अर्थात यदि आप दिल्ली से कोई नोएडा या गाजियाबाद आना चाहता हो तो वह आ सकता है। 
दिल्ली 
दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली सरकार ने भी अंतरराज्यीय यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है।
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र में विभिन्न स्थलों को निर्धारित किए गए लेवल के अनुसार अनलॉक किया जा रहा है। अगर आप किसी ऐसे शहर में जाना चाहते हैं जो लेवल 5 में है, तो आपको वहां जाने के लिए ई-पास की जरूरत होगी। फिर चाहे आप टैक्सी से जा रहे हों या निजी वाहन से। लेवल 1 से 4 के लिए ई-पास की आवश्यकता नहीं है। अगर आप दूसरे राज्य से महाराष्ट्र जा रहे हैं तो आपको पिछले 48 घंटे का आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट साथ रखना होगा।
ओडिशा 
अगर कोई व्यक्ति हवाई जहाज से ओड़ीशा पहुंचता है, तो उसे 48 घंटे पहले नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी। यदि आपके पास कोरोना रिपोर्ट नहीं है तो आपका कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। यदि रिपोर्ट पॉज़िटिव आता है तो यात्री को सात दिन तक क्वारंटाइन में रहना होगा।