अविनाश पांडे बनेंगे गुजरात कांग्रेस के नए प्रभारी, जानिए उनके बारे में यह खास बातें

अविनाश पांडे बनेंगे गुजरात कांग्रेस के नए प्रभारी, जानिए उनके बारे में यह खास बातें

इसके पहले रह चुके है राजस्थान के प्रदेश प्रभारी, महाराष्ट्र में भी निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका

गुजरात कांग्रेस की हालत में सुधार लाने के लिए हाईकमांड ने कुछ अहम फैसले लिए हैं। कांग्रेस में पहली बार प्रदेश अध्यक्ष, विपक्ष नेता और प्रदेश प्रभारी को बदला जा रहा है। पिछले 26 साल से सत्तावंचित रही और अब राज्य में से धीरे-धीरे विलुप्त हो रही पार्टी में नई जान डालने के लिए कांग्रेस आलाकमान महाराष्ट्र के नेता अविनाश पांडे को गुजरात का प्रभारी नियुक्त करने का फैसला किया है।
इससे पहले राजस्थान के युवा नेता सचिन पायलट को इस पद के लिए चुना गया था, लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। गुजरात में यह रिक्ति कांग्रेस प्रभारी राजीव सतवान की मृत्यु के बाद खाली हो गई है। अविनाश पांडे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समूह के नेता हैं। इसके पहले वह राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी रहे चुके है और महाराष्ट्र कांग्रेस में भी वह काफी महत्वपूर्ण है। गुजरात कांग्रेस में प्रभारी के अलावा, प्रदेश अध्यक्ष और विपक्ष नेता के पद पर भी एक नई नियुक्ति की जानी है। बता दे की स्थानीय और उपचुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के कारण प्रमुख अमित अमित चावड़ा और विपक्ष नेता परेश धनानी ने इस्तीफा दे दिया था।
अविनाश पांडे फिलहाल एडहॉक नियुक्ति पर हैं। राज्य के इन तीन सर्वोच्च पदों को भरने के बाद गुजरात कांग्रेस के राज्य ढांचे में भी भरपुर परिवर्तन होगा। अहम बात यह है कि पिछले 26 साल से सत्ता में नहीं होने के बावजूद कांग्रेस संगठन में हर गांव और कस्बे में एक ही कांग्रेसी कार्यकर्ता है। लेकिन उन्हें सही दिशा नहीं मिल पाई है।