शाहरुख ने लॉस एंजेलिस में किया नाइट राइडर्स के वर्ल्ड-क्लास क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन

शाहरुख ने लॉस एंजेलिस में किया नाइट राइडर्स के वर्ल्ड-क्लास क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन

लॉस एंजेलिस, 03 जुलाई (वेब वार्ता)। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में क्रिकेट को नई पहचान मिली है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अमेरिका में अपनी टीम लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के नए क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। कैलिफोर्निया के पोमोना शहर में बना यह अत्याधुनिक स्टेडियम महज 100 दिनों में तैयार किया गया है।

आईसीसी मानकों के अनुसार बने इस स्टेडियम में वर्ल्ड-क्लास पिच, आधुनिक बाउंड्री और हाई-मास्ट फ्लडलाइट्स जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे यहां दिन और रात दोनों समय मैच आयोजित किए जा सकेंगे।

उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान ने इसे अपने सपने के साकार होने जैसा पल बताया। इस दौरान अली खान, ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन सहित कई क्रिकेट सितारे भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि यह स्टेडियम अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के साथ-साथ 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट की संभावित वापसी की तैयारियों में भी अहम भूमिका निभा सकता है।

Related Posts