सूरत : समस्त मराठा कुणबी पाटील समाज वेलफेयर ट्रस्ट ने 210 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026 में शिक्षा, समाजसेवा और उत्कृष्ट उपलब्धियों को मिला सम्मान

सूरत : समस्त मराठा कुणबी पाटील समाज वेलफेयर ट्रस्ट ने 210 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

सूरत। समस्त मराठा कुणबी पाटील समाज वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित "विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026" उत्साह, अनुशासन और गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह की शुरुआत 2 जून को बारडोली के निकट महाराष्ट्र से आ रही एसटी बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सात लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं समाजजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इसके पश्चात सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, समाजबंधु एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे। रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हॉल खचाखच भरा हुआ था, जो समाज में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और ट्रस्ट के प्रति विश्वास को दर्शाता है।

समारोह में मराठा पाटील समाज मंडल के अध्यक्ष छोटूभाई पाटील, डिप्टी मेयर सुधाकर चौधरी, पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. नरेंद्र पाटील, डॉ. रविंद्र पाटील, नगरसेवक भाईदासभाई पाटील, संजयभाई पाटील, रविंद्र खैरनार, पूर्व नगरसेवक विनोद भगवान पाटील, नगरसेविका अलका पाटील, सुषमा पाटील सहित शिक्षा, प्रशासन और पुलिस विभाग से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

लिंबायत विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता ताई पाटील ने विद्यार्थियों के लिए शुभकामना संदेश भेजते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं युथ फोर गुजरात के अध्यक्ष जिग्नेशभाई पाटील ने भी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर तथा विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 210 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

एक ही मंच से इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित सम्मान समारोह समाज के लिए गर्व का विषय रहा। मुख्य अतिथियों के संबोधन, ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी और सम्मान समारोह सहित पूरा कार्यक्रम मात्र तीन घंटे में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पीएसआई संजय मुरलीधर पाटील तथा सुनील गोरख देसले का विशेष सम्मान किया गया। साथ ही हाल ही में निर्वाचित पाटील समाज के सभी नगरसेवकों को भी समाजहित में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

B08062026-03

कार्यक्रम की सफलता में महिला आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मनीषा पाटील, भारती पाटील, प्रेमिला पाटील, प्रेरणा पाटील, पुष्पा पाटील, माधुरी सालुंखे, गायत्री पाटील एवं पूनम पाटील द्वारा किए गए उत्कृष्ट नियोजन एवं समर्पित प्रयासों की सभी ने सराहना की।

ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और विद्यार्थियों के विवरणों के सत्यापन एवं सुधार कार्य में चंद्रकांत पाटील का विशेष योगदान रहा। वहीं विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आमंत्रित करने में श्याम सर तथा कार्यक्रम की तैयारियों में भास्कर पाटील, अंकुश पाटील, प्रमोद सालुंखे, अनिल पाटील और कार्यक्रम में उत्साह का संचार करने वाले प्रशांत पाटील (कोटीवाला भाऊ) की भूमिका उल्लेखनीय रही। इसके अलावा राजुभाई पाटील एवं सभी दानदाताओं का भी कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

ट्रस्ट के संस्थापक दीपक आर. पाटील ने कार्यक्रम की सफलता के लिए समाज के अग्रणियों, दानदाताओं, अभिभावकों, विद्यार्थियों, महिला आयोजन समिति एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी एवं समाजोपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

समारोह के अंत में ट्रस्ट द्वारा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं, गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और दानदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Tags: Surat