WT20 महिला लीग: ठाणे स्काईराइज़र्स की जर्सी का अनावरण महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया 

WT20 महिला लीग: ठाणे स्काईराइज़र्स की जर्सी का अनावरण महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया 

मुंबई (महाराष्ट्र), 1 जून: वुमन T20 मुंबई लीग (WT20) के लिए ठाणे स्काईराइजर्स टीम की ऑफिशियल जर्सी का अनावरण समारोह भव्य रूप से किया गया. जिसके मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक थे। 

आइकॉन खिलाड़ी साइमा ठाकोर की अगुवाई में, टीम की शानदार जर्सी लॉन्च की गई. इस टीम के ओनर हैं विहंग प्रताप सरनाईक, अनाहिता विहंग सरनाईक, शिल्पा मोहित सिंघल, मोहित सिंघल और प्रतीक शेलके बहुप्रतीक्षित लीग मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) द्वारा आयोजित की जा रही है।

1 जून से 13 जून, 2026 तक ये लीग चलेगी. मुकाबले के लिए ठाणे स्काईराइजर्स एकदम तैयार है. इसका फाइनल 13 जून, 2026 को होने वाला है. 
घरेलू क्रिकेट के शीर्ष खिलाड़ियों को चुनकर और उन्हें प्रशिक्षित करके तैयार की गई ठाणे स्काईराइजर्स महिला टीम में शामिल हैं आइकॉन खिलाड़ी साइमा ठाकोर जिनकी परफॉर्मेंस देखने लायक होगी।

उल्लेखनीय है कि महिला टी-20 मुंबई लीग की शुरुआत मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने की है। पुरुषों की टी-20 मुंबई लीग की तरह होने वाली इस फ्रेंचाइजी आधारित लीग के लिए बेह्तरीन टीमों का सेलेक्शन किया गया है।

मुंबई की महिला क्रिकेटरों के लिए यह लीग मील का पत्थर साबित होगी. मुंबई में महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने की दिशा में एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक की ये पहल सराहनीय है।