सूरत : ‘सेवा ही सबसे बड़ा धर्म’ के संदेश के साथ शीतल गुलाब शरबत का वितरण

सर्व धर्म नारायणी सेवा ट्रस्ट की पहल से पर्वत पाटिया क्षेत्र में हजारों राहगीरों को गर्मी से मिली राहत

सूरत : ‘सेवा ही सबसे बड़ा धर्म’ के संदेश के साथ शीतल गुलाब शरबत का वितरण

भीषण गर्मी के बीच जरूरतमंदों और राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सर्व धर्म नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा रविवार को पर्वत पाटिया स्थित मॉडल टाउन कबूतर सर्कल पर शीतल गुलाब शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सर्वज्ञ रामस्वरूप जाजू की प्रेरणा से किया गया।

सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चले इस सेवा कार्य में ट्रस्ट के सदस्यों के साथ-साथ अनेक सेवाभावी युवाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। तपती धूप और बढ़ते तापमान के बीच बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों तथा स्थानीय नागरिकों ने शीतल शरबत का लाभ उठाया।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि जनसेवा के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पिछले रविवार को भी इसी प्रकार शरबत वितरण का आयोजन किया गया था और आगामी रविवार को भी यह सेवा कार्य जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों को शीतल गुलाब शरबत वितरित किया गया। उपस्थित लोगों ने ट्रस्ट की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की सेवाएं समाज के प्रति संवेदनशीलता और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। संस्था के सदस्यों ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही सबसे बड़ा धर्म है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

Tags: Surat