सूरत : भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच सूरत की जनसेवा
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 7 अस्थाई प्याऊ शुरू, राहगीरों को मिल रहा शीतल पेयजल
सूरत में लगातार बढ़ रही गर्मी और तापमान को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच सूरत द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 7 अस्थाई प्याऊ प्रारंभ किए गए हैं। इन प्याऊ के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों राहगीरों, श्रमिकों एवं आमजन को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष अभिषेक खेतान ने बताया कि भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों को राहत पहुँचाने के लिए संस्था लगातार सेवा कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी समाजहित के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से जल संरक्षण अपनाने और सेवा कार्यों में सहयोग देने की अपील भी की।
इस अवसर पर संस्था के प्रकाश सुल्तानिया, प्रकाश बिंदल, सचिव सुषांत बजाज, अमृत धारा संयोजक राजेश डालमिया, पंकज जालान, अमित केड़िया, आयुष पोद्दार, दीपक डालमिया और अमित मस्कारा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले दानदाताओं में विनीतभाई, राजेशभाई, आयुषभाई सहित कई गणमान्यजनों की विशेष उपस्थिति रही। संस्था के इस सेवा अभियान को लोगों द्वारा सराहना मिल रही है तथा यह पहल गर्मी के मौसम में आमजन के लिए राहत का माध्यम बन रही है।
