एनआईएफ ग्लोबल सूरत का भव्य फैशन शो: भारतीय हस्तशिल्प और आधुनिक डिजाइन का शानदार संगम

लैक्मे फैशन वीक में लॉन्च हो चुकी कलेक्शन ने बढ़ाई शो की भव्यता, 11 सीक्वेंस में दिखी रचनात्मकता की झलक

एनआईएफ ग्लोबल सूरत का भव्य फैशन शो: भारतीय हस्तशिल्प और आधुनिक डिजाइन का शानदार संगम

सूरत। एनआईएफ ग्लोबल सूरत की ओर से 23 मई की शाम 7 बजे बीपीएएच में आयोजित फैशन शो ने रचनात्मकता, शिल्पकला और आधुनिक डिजाइन का अनोखा संगम पेश किया।

इस आयोजन में छात्र डिजाइनरों ने भारतीय हस्तशिल्प की समृद्ध विरासत से प्रेरित अपनी विशेष कलेक्शन मंच पर प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इस फैशन शो की सबसे खास बात रही 11 सुविचारित और थीम आधारित सीक्वेंस, जिनमें डिजाइनरों की कल्पनाशीलता और कला कौशल की झलक साफ दिखाई दी।

कार्यक्रम में दो ऐसी विशेष कलेक्शन भी शामिल रहीं, जिन्हें पहले मुंबई के प्रतिष्ठित लैक्मे फैशन वीक में लॉन्च किया जा चुका है, जिससे पूरे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।

डिजाइनरों की प्रस्तुतियों में पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, भारत की शाही विरासत तथा पारंपरिक कढ़ाई और हस्तशिल्प की समृद्ध परंपरा को आधुनिक फ्यूजन सिल्हूट्स के साथ खूबसूरती से जोड़ा गया। हर प्रस्तुति में परंपरा और आधुनिकता का संतुलित मेल देखने को मिला।

कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और हर कलेक्शन को जबरदस्त सराहना मिली। पूरे शो के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

इस मौके पर जूरी सदस्य के रूप में प्रसिद्ध फैशन विशेषज्ञ मनीष रेशमवाला, संगीता चौकसी और समता गौदानी मौजूद रहे। उन्होंने डिजाइनरों के काम का मूल्यांकन रचनात्मकता, कारीगरी, स्टाइलिंग और प्रस्तुति के आधार पर किया।

पूरा आयोजन न केवल फैशन का प्रदर्शन बना, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, हस्तशिल्प और आधुनिक सोच के संगम का एक प्रभावशाली मंच साबित हुआ, जिसने युवा डिजाइनरों की नई सोच और रचनात्मक दृष्टि को भी उजागर किया।

Tags: Surat PNN